फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदूकों वाली साध्वी ने पहली बार खोला, 'खूनी' लीला का सच, सभी चौंके

Sun, 20 Nov 2016 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
करनाल साध्वी देवा ठाकुर - फोटो : self
तीन दिन पहले शादी समारोह में भगवा ड्रेस में हवाई फायरिंग करने वाली साध्वी ने पहली बार मीडिया के सामने 'खूनी' लीला का सच खोल दिया।
विज्ञापन

2 of 6
साध्वी देवा ठाकुर ने किया सरेंडर - फोटो : अमर उजाला
हत्या के केस में वांछित साध्वी देवा ठाकुर बीते दिन शाम को खुद ही ड्रेस (गुलाबी सूट) में अपने वकील कैलाश चौहान के साथ आत्मसमर्पण करने पहुंची। विवादित बयानों के लिए जानी जाने वाली साध्वी अदालत में कुछ बदली बदली सी नजर आई। न महंगी पोशाक और न ही अंगरक्षक।
विज्ञापन

3 of 6
साध्वी ने किया आत्मसमर्पण
जिस चेहरे पर हमेशा चमक झलकती थी, उस पर मायूसी छाई थी। साध्वी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, वह बीमार है और मेडिकल की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमने कोई गोलियां नहीं चलाई।  दु:ख है की उस फंक्शन में एक महिला की मौत हुई।

 

4 of 6
साध्वी देवा ठाकुर का प्रोफाइल - फोटो : फाइल फोटो
साध्वी ने आरोप लगाया कि उसे षड़यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है, जो बताया जा रहा है, ऐसा कुछ नहीं हुआ। साध्वी ने दावा किया कि, वह निर्दोष है। बाद में सिटी थाना पुलिस ने साध्वी को कड़ी सुरक्षा के बीच जज हरीश सब्रवाल की अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर भेजने के आदेश हुए।
विज्ञापन

5 of 6
साध्वी देवा ठाकुर का प्रोफाइल - फोटो : फाइल फोटो
साध्वी ने खुद को निर्दोष बताते हुए फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। हर्ष फायरिंग में महिला की मौत के बाद से ही साध्वी और उसके साथी फरार थे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की थी और एंबेसी को पत्र लिखकर लुक आउट नोटिस जारी करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
साध्वी देवा ठाकुर का प्रोफाइल - फोटो : फाइल फोटो
गत 15 नवंबर का रेलवे रोड स्थित सावित्री लोन में शादी से एक दिन पहले के समारोह में साध्वी देवा ठाकुर नवदंपति को आशीर्वाद देने पहुंची थी। इस दौरान साध्वी व उसके साथियों ने जमकर हवाई फायरिंग की थी। छर्रे लगने से सेक्टर-6 निवासी सुनीता की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें