देवा इंडिया फाउंडेशन की निदेशक साध्वी देवा ठाकुर ने अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले को लेकर विवादित बयान दिया है।
विज्ञापन
2 of 9
बंदूकों की शौकीन साध्वी देवा ठाकुर
एक वीडियो के माध्यम से साध्वी ने एक विशेष धर्म के लोगों को चेताया है कि जब हज यात्रा निकलेगी तो शिव भक्त भी हमले का जवाब देंगे। इतना ही नहीं साध्वी ने सीधे तौर पर चेतावनी दी कि, तुम लोग हज पर दिल्ली-मुंबई होकर ही जाओगे ना, देखना उस दिन ये शिवभक्त, गोभक्त और राष्ट्रभक्त कैसा बदला लेंगे?
विज्ञापन
3 of 9
साध्वी देवा ठाकुर
साध्वी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम भी संदेश दिया है और कहा है कि आपको दस सिर काटने के लिए चुना था, न ही निंदा करने के लिए। साध्वी कह रही हैं कि अब निंदा छोड़िये और कार्रवाई कीजिये। साध्वी की यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रही है और लोग इस पर अलग अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं।
4 of 9
साध्वी देवा ठाकुर
बता दें कि साध्वी अक्सर विवादित बयान देती हैं और एक विशेष समुदाय के खिलाफ खुलकर बोलती हैं। इसको लेकर साध्वी को कई बार धमकियां भी मिल चुकी हैं। दस जुलाई को अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले की घटना के बाद साध्वी ने कई फेसबुक पोस्ट भी किए हैं। इनमें एक धर्म विशेष के लोगों के लिए अपशब्द कह रही हैं।
विज्ञापन
5 of 9
साध्वी देवा ठाकुर का प्रोफाइल
- फोटो : फाइल फोटो
इतना ही नहीं उन्होंने ऐसे ही वीडियो भी अपलोड भी किये हैं। ताजा वीडियो में साध्वी ने अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले को लेकर ओवैसी और आजम खान पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा है हर मामले पर भोंकने वाले ये नेता अब चुप क्यों हैं।
विज्ञापन
6 of 9
साध्वी देवा ठाकुर का प्रोफाइल
- फोटो : फाइल फोटो
साध्वी ने कुरान पर भी सवाल उठाए हैं और इस पर बैन लगाने की मांग की है। साध्वी का कहना है कि अगर किसी हिंदू के पास दो हथियार मिल जाए तो उस पर कई तरह की धाराएं लगा दी जाती हैं, लेकिन आतंकियों का कुछ नहीं हो पा रहा है। अब समय आ गया है कि मस्जिदों की भी तलाशी करनी चाहिए और सभी को दिखाना चाहिये कि यहां पर कितने असलाह छिपाये गए हैं?
विज्ञापन
7 of 9
साध्वी देवा ठाकुर
वीडियो में साध्वी ने बेहद आपत्तिजनक बातें कहीं हैं, साथ ही कई जगहों पर उनको गालियां भी दी हैं, जबकि हिंदुओं को उन्होंने शेर कहा है। साध्वी ने एक सवाल भी किया है कि हर बार देश के गृह मंत्री के जन्मदिन पर ही आतंकी हमले क्यों होते हैं?
8 of 9
साध्वी देवा ठाकुर का प्रोफाइल
- फोटो : फाइल फोटो
अब आतंक के सफाये का समय है। इसके लिए पूरे देश को एकजुट होना चाहिए। राम मंदिर बनाने को लेकर भी उन्होंने आह्वान किया है। इतना ही नहीं साध्वी ने अपने फेसबुक लाइव वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि कट्टर हिंदू और मर्द इस वीडियो को देखें।
गौरतलब है कि इससे पहले भी साध्वी विशेष धर्म के लोगों को लेकर कई आपत्तिजनक बयान दे चुकी हैं और साथ ही कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर चुकी हैं। पिछले तीन माह पहले साध्वी एक शादी में हवाई फायरिंग से एक महिला की मौत के मामले में जेल भी जा चुकी हैं और फिलहाल वह जमानत पर हैं।