पंजाब में तनाव भरे माहौल के बीच शिअद की ओर से आयोजित सद्भावना रैली के जरिए बादल सरकार ने दिखाई सियासी ताकत। देखिए 9 तस्वीरों में।
विज्ञापन
सुखबीर ने फूंका चुनावी बिगुल, सदभावना रैली में दिखाई ताकत
2 of 9
शिअद की ओर से यह सद्भावना रैली बठिंडा-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित पर्ल कंपनी की कॉलोनी में आयोजित की गई थी। रैली में उपस्थित भीड़ को देखकर गद्गद मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अपने विरोधियों पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा है कि अकाली-भाजपा गठबंधन पंजाब की शांति भंग करने वालों को मुंह तोड़ जवाब देगा। किसी भी सूरत में सूबे का माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
सुखबीर ने फूंका चुनावी बिगुल, सदभावना रैली में दिखाई ताकत
3 of 9
सीएम बादल ने आरोप लगाया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह उस कांग्रेस पार्टी के नेता हैं जिसने श्री अकाल तख्त पर हमला करवाया। उन्होंने कहा कि जो सरबत खालसा बुलाया गया था उसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी से जुडे़ मामले पर कोई बातचीत नहीं की गई। वहीं कांग्रेसी व प्रदेश विरोधी ताकतों ने मिलकर जो फरमान जारी किए हैं, उनसे साबित होता है कि पार्टी कुर्सी हासिल करने के लिए प्रदेश विरोधी ताकतों का सहारा ले रही है।
सुखबीर ने फूंका चुनावी बिगुल, सदभावना रैली में दिखाई ताकत
4 of 9
उन्होंने कहा कि प्रदेश विरोधी ताकतें और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। बादल ने सभी विरोधी पार्टियों से अपील की कि वे प्रदेश के संवेदनशील मसलों पर राजनीति न करें। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पंजाब पहला प्रदेश है, जहां पर सफेद मक्खी पीड़ित किसानों को आठ हजार रुपये प्रति एकड़ और मजदूर परिवारों को 64 करोड़ की मुआवजा राशि जारी की गई है। आज तक हरियाणा, राजस्थान में किसानों व मजदूरों को इतनी बड़ी आर्थिक सहायता नहीं दी गई।
विज्ञापन
सुखबीर ने फूंका चुनावी बिगुल, सदभावना रैली में दिखाई ताकत
5 of 9
सीएम बादल ने कहा कि पंजाब के किसी किसान की अगर सड़क हादसे में मौत होती है तो उसके परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। घायल किसान के परिवार को 50 हजार की सहायता दी जाएगी। सरकार की ओर से जो भी योजनाएं लाई जा रही हैं, उनको जल्द ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
सुखबीर ने फूंका चुनावी बिगुल, सदभावना रैली में दिखाई ताकत
6 of 9
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि प्रदेश में हाल ही में हुई घटनाएं बेहद दुखदायक हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द सीबीआई दोषियों को बेनकाब करेगी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रदेश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर माहौल खराब करना चाहते हैं। पंजाब विकास के रास्ते पर है, जो विरोधियों से सहन नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
सुखबीर ने फूंका चुनावी बिगुल, सदभावना रैली में दिखाई ताकत
7 of 9
मंच से भीड़ देखकर गदगद उपमुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि बहुत जल्द प्रदेश की सड़कें फोर लेन होंगी। हर नहर व रजवाहे को पक्का करने के लिए दो हजार करोड़ खर्च किए जाएंगे। सुखबीर ने कहा कि आगामी छह माह में एक लाख से अधिक नौकरियां सूबे के युवकों को दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों को भी नुकसान होने पर पांच लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। सुखबीर के साथ कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया भी मौजूद रहे।
सुखबीर ने फूंका चुनावी बिगुल, सदभावना रैली में दिखाई ताकत
8 of 9
केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल रैली में भावुक हो गई। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके बारे में जो भी अश्लीलता फैलाई जा रही है, वह निंदनीय है। वह भी तो किसी की बेटी और बहू हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में हालात खराब करने के लिए कांग्रेस और सिख विरोधी लोग जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि लोग आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान किसी को भी दें, लेकिन प्रदेश विरोधी ताकतों के बहकावे में आकर कोई ऐसा कदम न उठाएं जो सूबे की अमन शांति को भंग करे।
सुखबीर ने फूंका चुनावी बिगुल, सदभावना रैली में दिखाई ताकत
9 of 9
सद्भावना रैली में पंजाब भाजपा अध्यक्ष कमल शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री विजय सांपला, सेहत मंत्री सुरजीत कुमार ज्याणी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, जिला परिषद के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह मलूका, पूर्व सांसद परमजीत कौर गुलशन, राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड़, सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा, सीपीएस पंजाब सरूप चंद सिंगला और विधायक प्रेम कुमार मित्तल समेत कई नेता पहुंचे।