फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलीज से पहले दंगल देखने खुद पहुंचे महावीर फोगट, भावुक होकर दिया ये बयान

Sun, 01 Jan 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
दंगल की स्क्रीनिंग के दौरान भावुक हुए सचिन तेंदूलकर
रिलीज होने से पहले 'दंगल' देखने के लिए क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदूलकर पहुंचे तो वे भावुक हो गए। जानिए इस मौके पर 'आमिर खान' ने क्या बात कही?
विज्ञापन

2 of 7
दंगल की स्क्रीनिंग के दौरान भावुक हुए सचिन तेंदूलकर
हरियाणा के चरखी दादरी के गांव बलाली की फौगाट सिस्टर्स पर बनी फिल्म कल रिलीज होने जा रही है। इससे पहले स्कीनिंग पर सचिन तेंदूलकर पहुंचे तो वे मूवी देखकर भावुक हो गए। यहां तक की खुद फौगाट फैमिली के हर सदस्य की आंखें भी फिल्म देखने के बाद नम हो गई, हालांकि इन नम आंखों में सफलता का मुकाम हासिल करने की चमक साफ दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन

3 of 7
दंगल की स्क्रीनिंग के दौरान भावुक हुए सचिन तेंदूलकर
स्क्रिनिंग को लेकर जब अमर उजाला के पत्रकार ने फिल्म के मुख्य किरदार महावीर फौगाट से बात की तो उन्होंने कहा फिल्म देखकर वो खुद भी भावुक हो गए। महावीर ने कहा कि उन्होंने बेशक मेहनत की हो, मगर इस मेहनत को सफल गीता-बबीता ने बनाया है। उन्होंने कहा कि बड़ी-बड़ी हस्तियों ने जब उन्हें एक प्रेरणादायक प्रतिभा वाला बताया तो उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया।

 

4 of 7
दंगल की स्क्रीनिंग के दौरान भावुक हुए सचिन तेंदूलकर
गीता व बबीता फौगाट की मां दयाकौर भी फिल्म देखने के दौरान भावुक हो गई। दयाकौर ने बताया कि शुरुआत में तो जब उनके पति महावीर ने बेटियों को सफल बनाने के लिए सख्ती की तो उनके मन में दया का भाव आता था, मगर परिवार के सपने के बारे में सोचकर ममता का गला घोंटना पड़ा। अब परिवार के साथ-साथ उनके पति का सपना भी साकार हो गया।
विज्ञापन

5 of 7
दंगल की स्क्रीनिंग के दौरान भावुक हुए सचिन तेंदूलकर
अमर उजाला पत्रकार ने फौगाट सिस्टर्स से भी बातचीत की। इस दौरान अंर्तराष्ट्रीय महिला पहलवान दोनों बहनों गीता व बबीता फौगाट ने हर देशवासी से बेटियों को बोझ की बजाय अभिमान समझने की अपील की है। फौगाट बहनों ने हर माता-पिता से आह्वान किया कि है कि बेटियां भी परिवार का ताज होती है और अपनी सफतला से परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर सकती है।
विज्ञापन

6 of 7
दंगल की स्क्रीनिंग के दौरान भावुक हुए सचिन तेंदूलकर
फिल्म देखने के दौरान खुद आमिर खान भी काफी भावुक हो गए। आमिर खान इसके बाद अपनी भावुकता छुपाने के लिए चेहरे पर हल्की मुस्कान ले आएं। फिल्म खत्म होते ही आमिर खान ने महावीर फौगाट को गले लगा लिया और करीब दो मिनट तक उनसे लिपटे रहें। फौगाट फैमिली सहित देश की तमाम जानी-मानी हस्तियां इसकी स्क्रिनिंग देखने पहुंची। निदेशक आशुतोष, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, हर्षवर्धन कपूर भी इस मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दंगल की स्क्रीनिंग के दौरान भावुक हुए सचिन तेंदूलकर
महावीर जी, आपकी संघर्ष गाथा दूसरों के लिए प्रेरणादायक है। फिल्म देखने के बाद हर मां-बाप की सोच में बदलाव आना तय है, जो कि बेटियों को आगे बढ़ने में मदद करेगा।
- सचिन तेंदुलकर, पूर्व अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें