फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के बीच लोगों के लिए गुड न्यूज, देखिए मनी ट्रांसफर का नया नियम

Sun, 01 Jan 2017 09:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
एटीएम के बाहर लगी लाइन
नोटबंदी के बीच लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी। कैशलेस इंडिया की डगर पर आगे बढ़ते हुए मनी ट्रांसफर के लिए नया नियम जारी किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
एटीएम के बाहर लगी लाइन - फोटो : Rupesh
दरअसल, वित्त मंत्रालय ने सरकार बैंकों को ऑनलाइन बैंकिंग की फीस में कमी करने को कहा है। मंत्रालय ने बैंकों से कहा है कि वे आईएमपीएस और यूपीआई के जरिए होने वाले भुगतान पर फीस खत्म कर दें। 
विज्ञापन

3 of 5
एटीएम के बाहर लगी लाइन - फोटो : अमर उजाला
मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि डिजिटल और कार्ड से होने वाले भुगतान को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने ये निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय की ओर से सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों को ऐसा करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

4 of 5
एटीएम के बाहर लगी लाइन
आरबीआई के नियमों के मुताबिक 10,000 रुपये तक के एनईएफटी ट्रांसफर में ढाई रुपये फीस लगती है। 10,000 से 1 लाख रुपये तक ट्रांसफर करने में 5 रुपये चुकाने होते हैं। वहीं, 1 से 2 लाख रुपये भेजने के लिए 15 रुपये चुकाने होते हैं। 2 लाख से अधिक की राशि स्थानांतरित करने के लिए 25 रुपये फीस कटती है। इसके अलावा सर्विस टैक्स भी चुकाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एटीएम के बाहर लगी लाइन
मंत्रालय ने बैंकों को मोबाइल के जरिए होने वाले 1,000 रुपये से अधिक के भुगतान पर भी 50 पैसे की छूट देने को कहा है। यूएसएसडी मोबाइल शॉर्ट कोड मेसेज होता है, जिसे मुख्य तौर पर फीचर मोबाइल के जरिए बैंकिंग में इस्तेमाल किया जाता है। यूएसएसडी ट्रांसजेक्शन की फीस डेढ़ रुपये है, जिसे सरकार ने 30 दिसंबर, 2016 तक के लिए खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें