टीम इंडिया के क्रिकेट मुकाबले को देखने स्टेडियम गया तो वहां मैच के दौरान सचिन तेंदुलकर को हाफ दंड बैठक लगाते देख ऐसा शौक जागा कि वर्ल्ड रिकार्ड बना दिया। मिलिए, इस रिकार्डधारी से। रिपोर्ट/नसीब सैनी, कैथल
विज्ञापन
सचिन को सिट अप्स करते देखा और बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 of 5
कैथल के चंदाना गेट निवासी अशोक कुमार रेडिमेड गारमेंट का शोरूम चलाते हैं। अशोक कुमार ने शौकिया तौर पर यह कार्य शुरू किया जो बाद में जुनून में बदल गया। नतीजन 2008 में 147 मिनट में दस हजार हाफ दंड बैठक लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
विज्ञापन
सचिन को सिट अप्स करते देखा और बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 of 5
अशोक कुमार ने वर्ष 2008 में यह रिकॉर्ड बनाया था। इसका एक वीडियो तैयार कर लिम्का बुक आफ रिकॉर्ड में भेजा। वर्ष 2008 में ही लिम्का बुक ने इसे मान्यता दे दी। इसके बाद अशोक ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए अपना नामांकन भेजा।
सचिन को सिट अप्स करते देखा और बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
4 of 5
गिनीज बुक की ओर से भेजे प्रमाण पत्र में अशोक कुमार की इस उपलब्धि को मान्यता दी गई। नतीजन 2008 में 147 मिनट में दस हजार हाफ दंड बैठक लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले अशोक ने बताया कि अपनी इस उपलब्धि पर उसे बहुत खुशी है। उसकी यह प्रैक्टिस अब भी जारी है।
सचिन को सिट अप्स करते देखा और बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 of 5
अशोक कुमार ने बताया कि वर्ष 2009 में मोहाली में वह एक बार सचिन तेंदुलकर से मिला था। सचिन ने उसे जैकेट भी उपहार में दी थी। उसका सपना कैथल में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को बुलाना है। वह अपने इस प्रमाण पत्र के साथ तेंदुलकर से मिलेंगे।