फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस ने लिए 7 फेरे, दो रिवाजों से की शादी...वायरल हुई तस्वीरें देखिए

Wed, 13 Feb 2019 09:10 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
लवलीन कौर सासन की शादी
टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' की एक्ट्रेस लवलीन कौर सासन ने 7 फेरे ले लिए हैं। उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड के साथ दो रिवाजों से शादी की, देखिए सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
लवलीन कौर सासन की शादी
लवलीन ने 10 फरवरी को वसंत पंचमी के दिन बंगलुरु के बिजनेसमैन कौशिक कृष्णमूर्ति से शादी कर ली। पंजाब में अमृतसर जिले के एक गुरुद्वारे में शादी कर रस्में निभाई गईं। लवलीन ने पंजाबी रीति रिवाज से विवाह किया। इसके बाद बेंगलुरु में साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी की।
विज्ञापन

3 of 5
लवलीन कौर सासन की शादी
फेरों के दौरान लवलीन ने हल्के गुलाबी रंग का लहंगा पहना था और कौशिक ने क्रीम और गोल्डन रंग के शेरवानी पहनी थी। दुल्हन ने लहंगे के साथ हैवी नेकलेस, ईयरिंग्स, मांग टीका और लाल रंग का जूड़ा भी किया था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

4 of 5
लवलीन कौर सासन की शादी
बता दें कि इस शादी में दोनों के करीबी लोग ही शामिल हुए थे। एक दूजे को लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने पिछले साल मार्च में सगाई की थी। बताया जा रहा है कि लवलीन और कौशिक कपल डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते थे, लेकिन ग्रैंड पेरेंट्स का पासपोर्ट नहीं होने की वजह से उनकी ये ख्वाहिश अधूरी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लवलीन कौर सासन की शादी
लवलीन सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में परिधि के रोल में नज़र आईं थीं। इनके अलावा लवलीन ने 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'कितनी मोहब्बत है', 'सावधान इंडिया', 'अनामिका', 'क्या हुआ तेरा वादा', 'कैसा ये इश्क है' जैसी टीवी शो में भी काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें