फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलियांवाला बाग नरसंहार की 100वीं बरसी पर रन फॉर 'केसरी' में दौड़े लोग, दिलचस्प तस्वीरें

Mon, 15 Apr 2019 12:18 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
रन फॉर 'केसरी' में दौड़ते लोग
जलियांवाला बाग नरसंहार की 100वीं बरसी पर चंडीगढ़ में एक 'केसरी' दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 500 लोगों ने हिस्सा लिया। देखिए कुछ दिलचस्प तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 5
रन फॉर 'केसरी' में दौड़ते लोग
तुषार फाउंडेशन की ओर से रन फॉर केसरी आयोजित की गई थी। इसमें लगभग 500 लोगों ने 5 किमी तक दौड़ लगाई। यह दौड़ चंडीगढ़ क्लब से शुरू होकर सूखना लेक होते हुए वापस क्लब में ही खत्म हुई।
विज्ञापन

3 of 5
रन फॉर 'केसरी' में दौड़ते लोग
दौड़ को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और माई भागो आर्म्ड फोर्सेस प्रीप्रेटरी इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर मेजर जनरल आईपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर नरसंहार के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए एक लघु फिल्म भी दिखाई गईं।

 

4 of 5
रन फॉर 'केसरी' में दौड़ते लोग
फिल्म दिखाने के बाद एक मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया गया। दौड़ में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हुए। स्पोर्ट्स 13 के सीईओ यादविंदर सिंह ने कहा कि इस रन के आयोजन के पीछे विचार यह था कि शहीदों की स्मृति में फिटनेस के लिए कुछ नया किया जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रन फॉर 'केसरी' में दौड़ते लोग
चूंकि यह घटना दुखद थी, इसलिए इसे रन फॉर केसरी नाम दिया गया। अखंड भारत प्रतियोगिता की विजेता रह चुकी ट्विंकल खन्ना ने बताया कि दौड़ में भाग लेकर काफी अच्छा लगा। शहीदों के बलिदान को व्यर्थ न जाने दें। युवा देश के लिये कुछ ऐसा करें कि जिससे सभी को गर्व हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें