दो लाख रुपये 'मुफ्त' मिलने की खबर मिली तो बेटियों के मां-बाप ऐसे दौड़ पड़े कि उन्हें संभालने के लिए पुलिस और प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
2 of 9
हरियाणा के जींद में बैंकों में उमड़े हजारों लोग
मामला हरियाणा के जींद का है। यहां बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की सरकारी योजना बताकर बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा हुआ है। सोमवार को फार्म की रजिस्ट्री कराने के लिए जब डाकघर में भीड़ उमड़ी तो खुलासा हुआ। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत केंद्र सरकार हर बेटी की शादी पर दो लाख रुपये की सहायता देगी। यह अफवाह ऐसी चली कि लोगों को हुजूम डाकघरों की तरफ दौड़ पड़ा।
विज्ञापन
3 of 9
हरियाणा के जींद में बैंकों में उमड़े हजारों लोग
दोपहर तीन बजे के बाद भी जब डाकघरों में डाक रजिस्टरी करवाने वालों की लाइन कम नहीं हुई तो डाकघर के कर्मियों ने ही प्रशासन को सूचित किया। इसके बाद डीसी विनय सिंह और शहर थाना प्रभारी नर सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को जबरन डाकघर से बाहर निकलवाया। डीसी लोगों से कहते रहे कि ऐसी कोई योजना नहीं है, फिर भी महिलाओं ने डाकघर नहीं छोड़ा। मुख्य डाकघर में करीब एक घंटे तक हंगामा रहा।
4 of 9
हरियाणा के जींद में बैंकों में उमड़े हजारों लोग
इन सब मामलों में पुलिस ने फोटो स्टेट संचालक सहित लगभग छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पिछले एक सप्ताह से अफवाह चल रही थी कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत केंद्र सरकार लड़की की शादी पर दो लाख रुपये की सहायता देगी। सोमवार को गांवों तक भी इसका प्रचार हो गया। ऐसे में शहर और गांवों से सैकड़ों महिलाएं और पुरुष फार्म की जुगत में लग गए।
विज्ञापन
5 of 9
हरियाणा के जींद में बैंकों में उमड़े हजारों लोग
इसका लाभ उठाकर फोटोस्टेट दुकान संचालकों ने कई जगह फार्म दस रुपये में बेचा। कुछ लोगों ने एक रुपये की फोटोकॉपी के लिए 50 से 150 रुपये तक वसूले। जिले में बेटियों से संबंधित योजना के नाम पर हर बेटी को दो लाख मिलेंगे और यह राशि उनके बैंक खाते में आएगी। यह प्रलोभन देकर करीब 10 दिनों से गांव व शहर में हर फोटो स्टेट की दुकान पर फार्म भरवाने का गोरखधंधा चल रहा था।
विज्ञापन
6 of 9
हरियाणा के जींद में बैंकों में उमड़े हजारों लोग
एक फार्म खरीद कर उसके साथ बैंक खाते की पासबुक की फोटो कॉपी और एक लड़की का फोटो लगाना जरूरी किया था। फार्म भरने के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्रालय नई दिल्ली के पत्ते पर रजिस्ट्री कराई जा रही थी। सोमवार को अफवाह फैली की कि 30 जनवरी अंतिम तारीख है। यह सुनकर सुबह ही खासकर महिलाओं व लड़कियों की फोटो स्टेट व डाकघरों में भीड़ लग गई।
विज्ञापन
7 of 9
हरियाणा के जींद में बैंकों में उमड़े हजारों लोग
जींद शहर के मुख्य डाकघर के हालात यह थे कि सुबह से लेकर दोपहर बाद तीन बजे तक पैर रखने की जगह नहीं थी। फार्म की रजिस्ट्री कराने के लिए महिलाओं व पुरुषों की लंबी लाइन लगी थी। फोटो स्टेट वाले भी मनमर्जी के रेट पर फर्जी फार्म बेचने में लगे हुए थे। यह फर्जीवाड़ा पहले यूपी के मेरठ व मुजफ्फरनगर में शुरू हुआ। यहां पिछले माह लोगों द्वारा फार्म भरकर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को भेजा गया।
8 of 9
हरियाणा के जींद में बैंकों में उमड़े हजारों लोग
फर्जीवाड़ा सामने आया तो दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। धोखाधड़ी को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने पिछले माह एक चेतावनी पत्र भी जारी किया था। कई दुकानदारों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह फर्जी फार्म व्हाटसएप पर उनके पास पहुंचा। उन्होंने योजना की जांच किए बगैर ही पैसे कमाने के चक्कर में लोगों में इसका प्रचार प्रसार करना शुरू कर दिया।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत स्कीम के नाम पर फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिसने भी अफवाह फैलाई है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा गया है।
- विनय सिंह, डीसी