फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटे-फटे नोट हैं तो बिल्कुल टेंशन न लें...यहां आकर बदलवा सकते हैं, पैसे पूरे मिलेंगे

Fri, 27 Apr 2018 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
note
अगर आपके पास कटे फटे या लिखे हुए नोट है तो टेंशन न लें। एक जगह ऐसी है, जहां इन्हें बदला सकता है और इनके बदले में पैसे भी पूरे मिलेंगे।
विज्ञापन

2 of 7
note
कटे-फटे नोट से मतलब है कि ऐसा नोट जिसका एक भाग न हो या जो दो टुकडों से अधिक टुकडों को जोड़कर बनाया गया हो। यह नोट आप बैंक जाकर बदल सकते हैं। बैंक में खाता नहीं है, तब भी आपके नोट बदले जाएंगे। कोई भी बैंक आपके नोट बदलने से मना नहीं कर सकता। अगर बैंक इनकार करता है तो उस पर 10,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 7
atm dispense fake note - फोटो : ani
बैंक अधिकारियों का कहना है कि अगर कोई एक दिन में बीस से ज्यादा नोट या फिर 5,000 रुपए से ज्यादा के नोट बदलता है तो उस पर शुल्क देय होगा। अगर नोट पर गांधीजी का वॉटरमार्क और गवर्नर की शपथ और सीरियल नंबर दिख रहा है, तो बैंक को नोट बदलना ही होगा। ऐसा नहीं करने पर बैंक पर जुर्माना लगाया जएगा।

4 of 7
atm dispense fake note - फोटो : ani
भारतीय रिज़र्व बैंक के अनुसार, अगर किसी कटे-फटे एक रुपये, दो रुपये, पांच रुपये, दस रुपये और बीस रुपये के नोट के एक हिस्से का साइज पूरे नोट के साइज का 50 प्रतिशत से ज्यादा होगा, मतलब अगर कोई नोट 50 फीसदी से कम फटा होगा तो बैंक आपको उसका पूरा पैसा देगा।
विज्ञापन

5 of 7
one rupee note
अगर किसी कटे-फटे एक रुपये, दो रुपये, पांच रुपये, दस रुपये और बीस रुपये के नोट के एक हिस्से का साइज पूरे नोट के 50 प्रतिशत के बराबर या उससे कम होगा, मतलब 50 फीसदी से ज्यादा फटा होगा तो बैंक उसका कोई रुपया नहीं देगा।
विज्ञापन

6 of 7
note
यदि कटे-फटे नोट के सबसे बड़े टुकड़े की साइज पूरे नोट के साइज से 65 प्रतिशत ज्यादा होगा तो पूरे पैसे वापस होंगे। अगर 50 या इससे अधिक की राशि वाले नोट के सबसे बड़े टुकड़े की साइज पूरे नोट की साइज से 40 प्रतिशत से बड़ा और 65 प्रतिशत से छोटा होगा तो आधे पैसे मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
note
ये है लिखे हुए नोटों के लिए नियम
किसी नोट पर लिखना अच्छी आदत नहीं है, बल्कि ये एक बुरा तरीका है. लेकिन किसी ने नोट पर लिख दिया या लिखा हुआ नोट गलती से आपके पास आ गया तो घबराने की जरूरत नहीं है। आपको नोट के बदले नोट तो नहीं मिलेंगे, लेकिन बैंक आपके नोट को आपके खाते में जमा कर लेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें