रोपड़ जेल के बाहर वाहनों की जांच करती पंजाब पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
जीपीएस सिस्टम से लैस है वज्र वाहन
बांदा से रोपड़ आ रही पुलिस टीम में एक वज्र वाहन के साथ ही पीएसी की एक टुकड़ी को भी शामिल किया गया है। टीम का नेतृत्व सीओ सत्यप्रकाश शर्मा कर रहे हैं। इनके अतिरिक्त 2 एसएचओ, 6 एसआई, 20 पुलिसकर्मी और 10 पुलिस वाहन शामिल हैं। एंबुलेंस में एक वरिष्ठ चिकित्सक को भी शामिल किया गया है।