रोटवीलर नस्ल का कुत्ता डेढ़ घंटे तक एक व्यक्ति को नोच-नोच कर खाता रहा लेकिन किसी की भी हिम्मत नहीं हुई कि उसे बचाए। देखिए LIVE तस्वीरें...
2 of 8
पालतू कुत्ता बना 'हैवान'
कुत्ता बड़ा वफादार प्राणी माना जाता है, लेकिन पानीपत के निकट स्थित कलहेड़ी में एक कुत्ते ने अपने ही केयरटेकर को ही शिकार बना डाला।
3 of 8
पालतू कुत्ता बना 'हैवान'
कुत्ता उस पर झपट पड़ा और उसे तब तक नोंचता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। घटना रविवार तड़के पांच बजे की है। इस बीच मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन मूकदर्शक बना रही।
4 of 8
पालतू कुत्ता बना 'हैवान'
शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत सिविल अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक फार्महाउस में काम करता था। उसने वहां कुत्ता पाला हुआ था।
5 of 8
पालतू कुत्ता बना 'हैवान'
वह एक अन्य साथी के साथ खेतों में जा रहा था, इसलिए उसने कुत्ते को फार्महाउस में ही बांधने का प्रयास किया। इसी दौरान कुत्ता अचानक आक्रामक हो गया और उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
6 of 8
पालतू कुत्ता बना 'हैवान'
वह बचने की जद्दोजहद करता रहा, लेकिन कुत्ता उसे तब तक नोचता रहा जब तक उसका पेट नहीं भर गया। कुत्ता उसके एक चौथाई अंगों को निगल गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
7 of 8
पालतू कुत्ता बना 'हैवान'
मृतक मनीराम (52) पुत्र कर्म सिह करनाल का रहने वाला था और फार्महाउस पर काम करता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है। पुलिस के मुताबिक कुत्ते की भी जांच होगी कि क्यों अचानक वह इतना आक्रामक हो गया।
इस बात की भी आशंका जताई जा रही है कि किसी ने कुत्ते को कुछ खाने के लिए तो नहीं दिया था। कुत्ता रोट्विइलर प्रजाति का बताया जा रहा है। उधर, फार्महाउस मालिक करनाल स्थित नूरवाला निवासी हरदीप ऊर्फ बिल्लू फरार बताया जा रहा है।