रोहतक रेप कांड मामला पीएमओ तक पहुंच गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए महिलाएं सड़कों पर रोष प्रदर्शन करते हुए कैंडल मार्च निकाल रहीं हैं देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
रोहतक की निर्भया के लिए महिलाओं ने मांगा इंसाफ
2 of 9
रोहतक में नेपाली मूल की युवती के साथ दरिंदगी के विरोध में रविवार को शहर में महिलाएं, विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ विद्यार्थियों ने कैंडल मार्च निकाला। सभी संगठनों ने कैंडल मार्च निकाल कर दरिंदों को गिरफ्तार करके सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
रोहतक की निर्भया के लिए महिलाओं ने मांगा इंसाफ
3 of 9
जनवादी महिला संघर्ष समिति की अध्यक्ष नूतन प्रकाश ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर सरकार बेटी बचाने के लिए जोर शोर से अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर समाज में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने दरिंदों को गिरफ्तार कर उन्हें फांसी दिए जाने कि मांग की ताकि समाज में भी इसका कड़ा संदेश जाए।
रोहतक की निर्भया के लिए महिलाओं ने मांगा इंसाफ
4 of 9
वहीं रोहतक के निर्भया कांड से पूरी प्रदेश सरकार हिल गई है। मामला पीएमओ तक पहुंच गया है। रविवार को पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों ने रोहतक में डेरा डाल लिया। एडीजीपी एलओ अकील मोहम्मद ने रोहतक पहुंचकर मौका मुआयना किया। लेकिन 96 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ हैवानों तक नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन
रोहतक की निर्भया के लिए महिलाओं ने मांगा इंसाफ
5 of 9
दरिंदे का सुराग लगाने के लिए रोहतक रेंज के साथ साथ अलग-अलग जिलों से साइबर एक्सपर्ट और क्राइम इंवेस्टिगेशन स्पेशलिस्ट को रोहतक बुला लिया गया है। इलाके की कांबिंग भी कराई गई। घटना स्थल से करीब 200 मीटर दूर सड़क किनारे झाड़ियों में हाथ की हड्डी मिली है, जिसे जांच के लिए मधुबन फोरेंसिंक लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
रोहतक की निर्भया के लिए महिलाओं ने मांगा इंसाफ
6 of 9
नेपाली मूल की युवती के साथ हुई हैवानियत मामले की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने भी प्रदेश सरकार से जानकारी मांगी है। बहूअकबरपुर गांव में घटनास्थल पर पहुंचे एडीजीपी एलओ अकील मोहम्मद ने जांच के लिए कुछ अलग टिप्स भी दिए। एसपी ने मौके पर मिले शव के फोटो भी दिखाए।
विज्ञापन
रोहतक की निर्भया के लिए महिलाओं ने मांगा इंसाफ
7 of 9
पुलिस ने शहर में पोस्टर चस्पा करवाए हैं, ताकि उनके पास सूचनाएं पहुंच सके। नेपाली युवती से दुष्कर्म व हत्या मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे।
रोहतक की निर्भया के लिए महिलाओं ने मांगा इंसाफ
8 of 9
अकील मोहम्मद, एडीजीपी क्राइम, हरियाणा पुलिस ने कहा कि नेपाली युवती से दुष्कर्म व हत्या मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे। केस को हल करने में समय लगता है। जिस तरह से पुलिस की टीमें मेहनत कर रही हैं, उन्हें पूरी उम्मीद है कि केस जल्द ट्रेस होगा।
नेपाली युवती की रेप के बाद निर्मम हत्या मामले में हरियाणा प्रदेश ऑटो रिक्शा कल्याण संघ ने मामले से जुड़ी सूचना देने वाले को 21 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। संघ अपने स्तर पर भी सुराग ढूंढने में जुट गया है।