फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: बीच सड़क लड़की बन गई 'मर्दानी', युवक को इतना पीटा, याद आ गई 'नानी'

Fri, 07 Jul 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
रोहतक की लड़की ने बैग स्नैचर को पीटा
स्कूटी सवार लड़की के साथ युवक ने ऐसी हरकत कर दी कि उसे गुस्सा आ गया और उसने युवक को दबोच कर इतना पीटा कि वह हाथ जोड़ने लगा, देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
रोहतक की लड़की ने बैग स्नैचर को पीटा
मामला हरियाणा के रोहतक का है। जिस काम को पुलिस नहीं कर सकी, वह काम इस बहादुर बेटी ने कर दिया। इसने झज्जर रोड स्थित जैनजती वाली गली में बैग छीनकर भाग रहे बाइक सवार को दबोच लिया और उसे जमकर पीटा भी। अपनी जान की परवाह न करके वह आरोपी का पीछा करती रही। स्कूटी दौड़ाते हुए वह स्नेचर की बाइक के पास पहुंची और टक्कर मारकर आरोपी को गिरा दिया।
विज्ञापन

3 of 6
रोहतक की लड़की ने बैग स्नैचर को पीटा
जैसे ही वह सड़क पर गिरा, लड़की ने उसे दबोच लिया। यह देखकर आसपास के लोग आ गए और सभी ने उसकी धुनाई कर दी। स्नैचर को पुलिस को सौंप दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर एक निवासी डिंपी गुलाटी उर्फ नेहा झज्जर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर है। प्रतिदिन की तरह वह बुधवार करीब साढ़े दस बजे ऑफिस जा रही थी।

4 of 6
रोहतक की लड़की ने बैग स्नैचर को पीटा
जब वह झज्जर रोड स्थित जैनजती वाली गली से विजय नगर की तरफ मुड़ी तो पीछे से बाइक पर सवार होकर एक युवक आया। आरोपी ने डिंपी के पास आकर अचानक उसका बैग छीन लिया और बाइक दौड़ाकर भागने लगा। डिंपी ने चोर-चोर का शोर मचाते हुए आरोपी को पकड़ने के लिए स्कूटी उसके पीछे दौड़ा दी। कुछ दूरी पर ब्रेकर आने से स्नेचर की बाइक की स्पीड कम हुई तो डिंपी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

5 of 6
रोहतक की लड़की ने बैग स्नैचर को पीटा
इससे आरोपी और डिंपी दोनों ही सड़क पर गिर गए। डिंपी के पैर और हाथों में चोट आई, लेकिन उसने एकदम खड़ी होकर आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद उससे बैग लेकर शोर मचा दिया। आसपास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की। इसके बाद में मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपी की बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोहतक की लड़की ने बैग स्नैचर को पीटा
आरोपी की पहचान सुनारिया खुर्द निवासी संदीप के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी के आपराधिक रिकार्ड का पता लगाया जा रहा है। डिंपी की माता नीलम बुटीक चलाती है और उनके पिता प्रॉपर्टी डीलर है। इस उपलब्धि के लिए डिंपी को रोहतक एसपी ने भी सम्मानित किया। अमर उजाला में भी बहादुर बेटी डिंपी को कार्यालय में स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें