फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#ModiInIsrael: प्रधानमंत्री मोदी को देशवासी एक अनमोल तोहफा दे रहे हैं, देखिए

Fri, 07 Jul 2017 09:34 AM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
modi
वैसे ये काम पहले ही हो जाना चाहिए था। फिर भी देर से ही सही, पर देशवासी पीएम मोदी को एक अनमोल तोहफा देने जा रहे हैं, जानकर सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
पीएम मोदी - फोटो : ANI
यह फूल चंडीगढ़ में देखने को मिलेगा और नाम होगा 'मोदी फूल'। दरअसल, चंडीगढ़ में गुलदाउदी के फूल की एक नई किस्म तैयार की जाएगी, जिसका नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा जाएगा। इस फूल को दिसंबर में नगर निगम की ओर से आयोजित होने वाले गुलदाउदी शो में प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
नरेंद्र मोदी - फोटो : SELF
यह जानकारी सीनियर डिप्टी मेयर राजेश गुप्ता ने दी। चंडीगढ़ प्रशासन ने भी इसकी तैयारी शुरू भी कर दी है। पीएम मोदी इन दिनों इस्राइल दौरे पर हैं। वहां उनका न केवल भव्य स्वागत हुआ, बल्कि इस्राइल में गुलदाउदी के एक फूल का नाम तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा गया। इसी सम्मान से भावविभोर होकर चंडीगढ़ प्रशासन ने यह पहल की है।

 

4 of 5
pm modi - फोटो : pti
इसके लिए निर्देश दे दिए गए हैं कि सेक्टर 33 टैरेस्ड गार्डन में आयोजित होनेवाले शो के लिए गुलदाउदी फूल की एक नई खास किस्म तैयार की जाए और उसका नाम मोदी फूल रखा जाए। नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर राजेश गुप्ता का कहना है कि इस्राइल में पीएम मोदी के सम्मान को लेकर चंडीगढ़ के लोग खासे उत्साहित हैं। इसलिए यह कदम उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pm modi
मोदी फूल को विकसित करना पीएम के प्रति सम्मान प्रदान करने जैसा है। उनके अनुसार नगर निगम दिसंबर में सेक्टर-33 के टैरेस्ड गार्डन तीन दिवसीय गुलदाउदी शो का आयोजन करेगा। इसमें इस मोदी फूल को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा इस शो में कई तरह के अन्य प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें