फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गब्बर' में जयदीप का अभिनय देख अक्षय भी चौंके

Tue, 05 May 2015 05:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
1 of 7
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'गब्बर इज बैक' में सीबीआई अफसर का अहम किरदार रोहतक के जयदीप ने निभाया है। जयदीप का धमाकेदार अभिनय देख अक्षय भी चौंक गए। तस्वीरों में देखिए, जयदीप की पूरी कहानी।
विज्ञापन

'गब्बर' में जयदीप का अभिनय देख अक्षय भी चौंके

2 of 7
रोहतक के खरकड़ा में 8 फरवरी 1980 में जन्मे जयदीप ने ग्रेजुएशन के बाद अभिनय में कदम में रखा। उन्होंने भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान से 2008 में शिक्षा ली। इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष शुरू किया। दो साल तक छोटे मोटे किरदार निभाने के बाद 2010 में उन्हें खट्टा मीठा में ब्रेक मिला। उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।
विज्ञापन

'गब्बर' में जयदीप का अभिनय देख अक्षय भी चौंके

3 of 7
जयदीप ने फिल्म खट्टा मीठा 2010 में विलेन के रूप में करियर की शुरुआत की। उसी वर्ष वह अजय देवगन के साथ फिल्म आक्रोश में भी नजर आए। 2012 में अनुराग कश्यप की फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर और कमलहासन की फिल्म विश्वरुपम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। 2013 में कमांडो में इनके विलेन के किरदार को बहुत सराहा गया। इसके साथ ही राक स्टार में भी उनका अभिनय काफी सराहा गया। फिलहाल वे विश्वरुपम 2 (तमिल फिल्म) में काम कर रहे हैं।

'गब्बर' में जयदीप का अभिनय देख अक्षय भी चौंके

4 of 7
जयदीप के परिवार के सदस्य सोमवीर आर्य ने बताया कि उनके चाचा की स्कूलिंग गांव से हुई। इसके बाद उन्होंने जाट कॉलेज से ग्रेजुएशन की। एमडीयू में एमए इंग्लिश करने के दौरान उन्होंने ड्रामा, थियेटर में भाग लिया। उन्होंने जेबीटी भी क्लियर कर रखा है। उनके अभिनय की काफी सराहना हुई। उन्होंने बताया कि इनके माता-पिता दोनों ही टीचर रहे है। मां स्कूल में पीटीआई रहीं।
विज्ञापन

'गब्बर' में जयदीप का अभिनय देख अक्षय भी चौंके

5 of 7
जयदीप पढ़ने में ब्रिलियंट स्टूडेट रहे। जहां उन्होंने दो बार आर्मी आफिसर का टेस्ट क्लियर किया। फिजिकल भी क्वालिफाई किया लेकिन इंटरव्यू में रह गए। उन्हें बेहतरीन पर्सनेल्टी का फायदा भी मिला। फिल्म कमांडो में विलेन का दमदार रोल किया और बेहतरीन फाइटिंग सीन भी दिए।
विज्ञापन

'गब्बर' में जयदीप का अभिनय देख अक्षय भी चौंके

6 of 7
जयदीप की आगामी फिल्म मेरठियां गैगस्टर है। इसमें वह लीड हीरो के रूप में आ रहे है। सोमवीर ने बताया कि फिल्म के अगले महीने तक सिनेमाहाल में आने की संभावना है। जयदीप इन दिनों टीवी पर कई विज्ञापनों में भी आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'गब्बर' में जयदीप का अभिनय देख अक्षय भी चौंके

7 of 7
जयदीप के इतने ऊंचे मुकाम तक पहुंचने के बावजूद उनमें जरा भी हनक नहीं है। जब वह खरकड़ा आते है कि बैठक में हरियाणवीं अंदाज में हुक्का गुड़गुड़ाते है, ताश खेलते है और बच्चों से भी बातें करते है। इसके साथ ही वे खेत-खलिहानों में भी घूमना पसंद करते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें