हर सड़क पर भीड़ नहीं होती और खाली सड़क सदा सेफ नहीं होती। देखिए, गनप्वाइंट पर ऐसी लूट आपसे भी हो सकती है। वारदात पंचकूला में हुई। लुटेरे स्विफ्ट डिजायर में आए। सेक्टर-14 में लिटिल फ्लावर कान्वेंट स्कूल के पास लुटेरों ने स्विफ्ट कार रोक ली।
विज्ञापन
देखिए, ऐसी लूट किसी से, कहीं भी हो सकती है
2 of 11
स्विफ्ट कार में अमरटैक्स के तीन कर्मचारी हेड कैशियर विक्रम कुमार, ड्राइवर राकेश और लालचंद स्विफ्ट कार से कंपनी का कैश 7 लाख 48 हजार 260 रुपये सेक्टर-11 स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में जमा करने जा रहे थे।
विज्ञापन
देखिए, ऐसी लूट किसी से, कहीं भी हो सकती है
3 of 11
लालचंद गाड़ी में चालक के साथ अगली सीट पर बैठा था, जबकि विक्रम कुमार कैश बैग लेकर पिछली सीट पर बैठा था। अमरटैक्स का कैश जमा करवाने के लिए कर्मचारी रोजाना रास्ता बदलकर जाते हैं। सोमवार को ये कर्मचारी सेक्टर-14 स्थित लिटिल फ्लावर के साथ वाली सड़क से जा रहे थे।
देखिए, ऐसी लूट किसी से, कहीं भी हो सकती है
4 of 11
लिटिल फ्लावर के पास पीछे से आई सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में सवार युवकों ने राकेश को गाड़ी रोकने को कहा। राकेश के गाड़ी रोकते ही तीन नकाबपोश कार से निकले और पत्थर मारकर ड्राइवर साइड का शीशा तोड़ दिया। राकेश पर पिस्तौल तानी और विक्रम से कैश से भरा बैग मांगा।
विज्ञापन
देखिए, ऐसी लूट किसी से, कहीं भी हो सकती है
5 of 11
पत्थर मारकर नकाबपोश ने ड्राइवर साइड का शीशा तोड़ राकेश पर पिस्तौल तानी और विक्रम से कैश से भरा बैग मांगा। पिस्तौल के डर से विक्रम ने बैग बैग थमा दिया। बैग मिलते ही लुटेरे भाग निकले।
विज्ञापन
देखिए, ऐसी लूट किसी से, कहीं भी हो सकती है
6 of 11
अमरटैक्स के मालिक अरुण ग्रोवर ने कहा कि रोजाना कंपनी का कैश बैंक में जमा होता है। इसके लिए मुलाजिम हररोज रास्ता बदलकर जाते हैं। आज चुने रास्ते में इनसे लूट हो गई।
विज्ञापन
देखिए, ऐसी लूट किसी से, कहीं भी हो सकती है
7 of 11
लूटपाट की घटनाएं तो आपने कई देखी होंगी लेकिन ये रियल घटना बिलकुल फिल्मी स्टाइल में हुई। बाइक सवार लुटेरे सरेराह बाइक पर जा रहे शख्स की आंखों में मिर्च उड़ेलकर 16 लाख रुपये ले उड़े।
देखिए, ऐसी लूट किसी से, कहीं भी हो सकती है
8 of 11
वारदात हरियाणा के भिवानी जिले में हुई। कमीशन एजेंट पवन अक्सर दिल्ली से व्यापारियों का सामान लाकर देता है और बदले में कुछ कमीशन लेता है। पवन दिल्ली जाने के लिए बाइक पर रेलवे स्टेशन की ओर निकला था। उसके साथ जयभगवान था।
देखिए, ऐसी लूट किसी से, कहीं भी हो सकती है
9 of 11
जब दोनों बाइक पर माल गोदाम के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने दोनों की आंखों में मिर्च फेंकी। बाइक गिरी तो एक लुटेरे ने पिस्तौल निकालकर हवाई फायर कर दिया। ये देख जयभगवान भाग निकला।
देखिए, ऐसी लूट किसी से, कहीं भी हो सकती है
10 of 11
बाइक सवार दोनों लुटेरों ने पवन की पिटाई शुरू कर दी और उससे रुपयों का बैग छीनने लगे। पवन ने विरोध किया तो एक ने पिस्तौल की बट उसके सिर में पीछे की तरह मारी और रुपयों से भरा बैग लेकर वहां से भाग गए।
घटना के बाद पीड़ित पवन के साथी युवक जयभगवान के भागने के बाद कयास लगने लगे कि जयभगवान की मिलीभगत से ही घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस भी अलर्ट हुई। जयभगवान का फोन स्विच ऑफ मिला।