हर रोज ट्रेन में सफर करते हैं तो ये जानकारी जरूर पढ़ लें। एक बार तो टेंशन में आ जाएंगे आप, लेकिन बचाव ही उपाय है। ध्यान रखेंगे तो बच जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 10
रेलवे स्टेशन
दरअसल, पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (22356) की तीन एसी बोगियों में चेन पुलिंग करके बदमाशों ने बीस मिनट तक लूटपाट की है। एक यात्री ने इसकी शिकायत सहारनपुर में रेलवे पुलिस से की तो उसने चोरी की जीरो एफआईआर दर्ज करके यमुनानगर भेज दी। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारियों ने ज्वाइंट एसआईटी गठित कर जांच शुरू कर दी है। चंडीगढ़ से लेकर यमुनानगर-जगाधरी तक सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
3 of 10
रेलवे स्टेशन
तीनों स्टेशनों पर ट्रेन के आने के समय मौजूद वेंडरों और हॉकरों से संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी ली जा रही है। जीआरपी टीम यमुनानगर स्टेशन पर कार्यरत वेंडर के आठ कारिंदों और कुछ अवैध रूप से सामान बेच रहे युवकों से भी पूछताछ कर रही है। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे यमुनानगर-जगाधरी से कलानौर के बीच बदमाशों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन में यात्रियों से बीस मिनट तक लूटपाट की। बदमाशों ने यात्रियों से मोबाइल, सोने की चेन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान लूट लिया।
4 of 10
रेलवे स्टेशन
बताया जा रहा है कि जिस भी यात्री ने विरोध किया, उसके साथ मारपीट भी की गई। वारदात उस समय हुई जब जीआरपी की नाइट डोमिनेशन थी। इस दौरान तमाम जीआरपी के अधिकारी और कर्मचारी रेलवे स्टेशन और यात्रियों की सुरक्षा के लिए गश्त कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने ट्रेन को सुनियोजित तरीके से लूटा है। उन्हें इसका पता था कि ट्रेन में चंडीगढ़ से अंबाला तक एस्कॉर्ट की टीम होती है। उसके बाद बिना एस्कॉर्ट के ट्रेन आती है। ऐसे में जरूरी है कि ट्रेन में सफर करें तो अलर्ट रहें।
विज्ञापन
5 of 10
रेलवे स्टेशन
चार घंटे लेट थी सुपरफास्ट
पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (22356) का चंडीगढ़ से चलने का समय रात दस बजकर पांच मिनट है, लेकिन यह ट्रेन तीन घंटे चालीस मिनट लेट थी। इसलिए ट्रेन रात एक बजकर 45 मिनट पर चली। ट्रेन का अंबाला पहुंचने का समय 22 बजकर 45 मिनट है, लेकिन ट्रेन यहां 2 बजकर 33 मिनट पर पहुंची। यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नहीं है, लेकिन हेमकुंठ एक्सप्रेस को पास करने के लिए इसे सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर प्लेटफार्म नंबर एक पर रोका गया। 19 मिनट रोकने के बाद 3 बजकर 49 मिनट पर इसे सहारनपुर की तरफ रवाना किया गया। तीन किलोमीटर की दूरी पर ही ट्रेन रोककर वारदात अंजाम दी गई।
विज्ञापन
6 of 10
रेलवे स्टेशन
बीस मिनट लूटपाट
जीरकपुर निवासी प्रवेश कुमार गुप्ता ने बताया कि यमुनानगर से चलते ही बदमाशों ने यात्रियों से लूटपाट शुरू कर दी। सुबह 3 बजकर 55 मिनट पर ट्रेन को कलानौर स्टेशन से पहले पासरा फाटक के समीप तीन जगह पर चेन पुलिंग करके रोका गया। करीब बीस मिनट तक बदमाश यात्रियों को लूटते रहे। लोको पायलट व गार्ड ने यमुनानगर स्टेशन मास्टर को चेन पुलिंग की सूचना भिजवाई, लेकिन जब तक आरपीएफ की टीम पहुंचती, तब तक ट्रेन सहारनपुर की तरफ रवाना हो चुकी थी। ट्रेन चार घंटे चालीस मिनट देरी से सहारनपुर पहुंची। यहां यात्रियों ने जीआरपी और आरपीएफ के पास एफआईआर दर्ज करवाई।
विज्ञापन
7 of 10
रेलवे स्टेशन
यमुनानगर में दर्ज हुई एफआईआर
रात को सहारनपुर में जीरो एफआईआर दर्ज हुई। वहां से जीरो एफआईआर मिलने के बाद यमुनानगर जीआरपी ने पक्की एफआईआर दर्ज की है। हालांकि, सहारनपुर की रेलवे पुलिस ने जीरकपुर निवासी प्रवेश कुमार गुप्ता के बयान दर्ज कर लूट की घटना को चोरी की धाराओं में दर्ज किया है। शिकायत में प्रवेश गुप्ता ने बताया कि वह कोच संख्या ए-2 की सीट नंबर 9 पर चंडीगढ़ से बनारस के लिए सवार हुए थे। उनकी पत्नी भी साथ में थीं। ट्रेन जब जगाधरी के बाद आउटर पर रुकी तो उनकी पत्नी का नगदी से भरा पर्स, मोबाइल और अन्य कीमती सामान लूट लिया गया।
8 of 10
भारतीय रेलवे स्टेशन
आरपीएफ चौकी के सामने थी एसी बोगी
बदमाशों ने ट्रेन की बी-1, बी-4 और ए-2 बोगी में सवार लोगों से लूटपाट की। यमुनानगर स्टेशन के पास हेमकुंठ एक्सप्रेस को पास करवाते समय तीनों बोगियां आरपीएफ चौकी के सामने लगी थीं। इंजन के बाद एसएलआर, फिर तीन सामान्य बोगी, उसके बाद बी-1, 2, 3, 4, फिर ए-1 और ए-2 बोगी हैं। पूरी ट्रेन 24 बोगी की है।
9 of 10
रेलवे स्टेशन
- फोटो : अमर उजाला
कंट्रोल रूम से ट्रेन को अटेंड करने का संदेश मिला था। ट्रेन के पहुंचने से पहले ही आरपीएफ की टीम प्लेटफार्म पर पहुंच गई थी। यात्रियों की शिकायत पर जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज करवाई है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलती है। इसलिए हमारे पास एस्कार्ट करने के कोई आदेश नहीं हैं। - अजय कुमार, कार्यवाहक एसएचओ, आरपीएफ थाना सहारनपुर
सहारनपुर जीआरपी से जीरो एफआईआर मिलते ही केस दर्ज कर लिया गया है। अभी केवल एक यात्री ने ही चोरी की शिकायत दी है। आगे किसी स्टेशन पर कोई शिकायत मिलती है तो उसे भी शामिल किया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। - सुरेश कुमार, एसएचओ, जीआरपी थाना, यमुनानगर