डेढ़ मिनट में हथियारों से लैस लुटेरे ज्वैलर शॉप लूटकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। तस्वीरें देखकर सन्न रह जाएंगे आप।
विज्ञापन
डेढ़ मिनट में ज्वैलर शॉप में ऐसी लूट...देख सब सन्न, तस्वीरें
2 of 9
लूट की इस वारदात को हरियाणा में अंबाला के साहा में अंजाम दिया गया। लुटेरे बाइक पर आए थे और इनकी संख्या पांच बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआइना कर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
डेढ़ मिनट में ज्वैलर शॉप में ऐसी लूट...देख सब सन्न, तस्वीरें
3 of 9
वारदात ज्वैलर शॉप के मालिक की गैर-मौजूदगी में अंजाम दी गई। मालिक सेक्टर 32 चंडीगढ़ स्थित अस्पताल में अपने परिजन का हालचाल पूछने के लिए गया हुआ था। वारदात के समय दुकान पर जानकार का लड़का बैठा हुआ था।
डेढ़ मिनट में ज्वैलर शॉप में ऐसी लूट...देख सब सन्न, तस्वीरें
4 of 9
वारदात के समय मौजूद लड़के ने बताया कि शाम के समय दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच युवक आए। इन में से दो युवक बाहर बाइक स्टार्ट करके बैठे रहे, जबकि तीन युवकों ने बाइक से उतरते ही दुकान के भीतर प्रवेश किया और देसी कट्टे निकाल लिए।
विज्ञापन
डेढ़ मिनट में ज्वैलर शॉप में ऐसी लूट...देख सब सन्न, तस्वीरें
5 of 9
लड़के ने बताया कि बंदूक देखकर वह घबरा गया और मौका लगते ही दुकान के साथ लगते घर में घुस गया। इसके बाद बदमाशों ने दुकान में रखी ज्वैलरी और नकदी समेट ली। करीब डेढ़ मिनट तक यह बदमाश दुकान में रहे और जेवरात व नकदी इकठ्ठा करते रहे। इसके बाद इन बदमाशों ने धमकी दी और फरार हो गए।
विज्ञापन
डेढ़ मिनट में ज्वैलर शॉप में ऐसी लूट...देख सब सन्न, तस्वीरें
6 of 9
लड़के ने बताया कि मौका देखते ही वह बाहर निकला और आसपास लोगों को जानकारी दी। लोगों ने दुकान के हालात देखते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुकान मालिक को फोन किया और जांच करके मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
डेढ़ मिनट में ज्वैलर शॉप में ऐसी लूट...देख सब सन्न, तस्वीरें
7 of 9
पुलिस ने दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा भी कब्जे में ले लिया। फिलहाल, पुलिस ने लुटेरों को दबोचने के लिए टीमें गठित कर दी हैं। यह टीमें हरियाणा, पंजाब और यूपी में भेज दी हैं। पुलिस भी साथ लगते राज्यों में कांटेक्ट कर इन बदमाशों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा क्षेत्र में भी नाकाबंदी कर दी गई है।
डेढ़ मिनट में ज्वैलर शॉप में ऐसी लूट...देख सब सन्न, तस्वीरें
8 of 9
बता दें कि पिछले तीन दिनों में लूट की यह दूसरी वारदात सामने आई है। रविवार को सिटी में टैक्स कलेक्शन सेंटर में 9.50 लाख रुपये की लूट इसी तरह हथियारों के दम पर की थी। इसके एक दिन के बाद ही साहा में बदमाशों ने ज्वैलर शॉप में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। साहा में हुई घटना के बाद दुकानदार काफी दहशत में हैं।
डेढ़ मिनट में ज्वैलर शॉप में ऐसी लूट...देख सब सन्न, तस्वीरें
9 of 9
अंबाला डीसीपी विजय प्रताप का कहना है कि लूट की घटना पता चलने के बाद पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। टीमें गठित कर साथ लगते राज्यों में भेजी गई हैं, जबकि नाकाबंदी भी कर दी गई है। पुलिस जल्द ही इन बदमाशों को दबोच लेगी।