navratri, durga puja
- फोटो : navratri, durga puja
त्रिलोकपुर माता दर्शन के लिए नया टाइम टेबल
टीटीआई लाल चंद ने बताया कि10 से 18 अक्तूबर तक यमुनानगर से त्रिलोकपुर मां बाला सुंदरी के दर्शन के लिए बसों के रूट बढ़ाए गए है। यमुनानगर से पहली बस सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी। उसके बाद सुबह 6-20, 6-50, 7-30, 8-15, 9-00, 9-40, 10-10, 11-00, 11-40, दोपहर 12-30, 1-00, 1-40, 2-30, 3-15, 4-10 व 4-40 पर अंतिम बस रहेगी।
फेस्टिवल सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में विभिन्न शक्तिपीठ और अन्य धार्मिक स्थलों के लिए यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए त्रिलोकपुर रूट पर बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। पहले नवरात्र पर सुबह साढे़ छह बजे कटरा के लिए भी बस होगी। इसके अलावा कांगड़ा जी और ज्वाला जी के लिए रेगुलर बस भेजी जा रही है। रविन्द्र पाठक, जीएम रोडवेज