फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और रिन्यू कराने से पहले अब करना होगा ये काम, बड़े फायदे में रहेंगे

Sat, 14 Dec 2019 01:23 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक चित्र
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और रिन्यू कराने के लिए अब लोगों को एक नए नियम का पालन करना होगा। ऐसा करने से आपको फायदा भी बड़ा होगा।
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक चित्र
दरअसल, अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और रिन्यू कराने से पहले ‘रोड सेफ्टी मैन्युअल बुक’ को खरीदना और पढ़ना अनिवार्य हो जाएगा। ऐसी व्यवस्था लागू करने वाला चंडीगढ़ देश का पहला शहर बन जाएगा। इसके अलावा ग्राफिक्स के जरिये स्कूलों में पहली कक्षा से ही बच्चों को रोड सेफ्टी की जानकारी दी जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारी की है।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक चित्र
जानकारी के अनुसार, इस बुक को जनवरी के दूसरे हफ्ते में चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर द्वारा लॉन्च किया जाएगा। बीते दिनों हुई रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक में बुक को आखिरी अप्रूवल भी मिल चुकी है। चंडीगढ़ प्रशासन ने छह महीने के लिए करीब 50 हजार कॉपियों के ऑर्डर दे दिए हैं। एक साल के रिसर्च के बाद रोड सेफ्टी मैन्युअल बुक को चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस, ट्रांसपोर्ट विभाग, एससीईआरटी और अराइव सेफ संस्था के संस्थापक हरमन सिद्धू ने मिलकर तैयार किया है।

4 of 6
सांकेतिक चित्र
रोड सेफ्टी मैन्युअल बुक को सभी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में भी भेजा जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को इसके बारे में जानकारी दी जा सके। बुक का मकसद स्कूली स्तर पर ही बच्चों को ट्रैफिक नियमों का पाठ पढ़ाना है, ताकि वह बचपन से ही ट्रैफिक नियमों को लेकर गंभीर रहें। प्राइमरी कक्षा के बच्चों को बुक में मौजूद ग्राफिक्स और चित्रों की मदद से पढ़ाया जाएगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इससे आने वाले पीढ़ी ट्रैफिक नियमों को लेकर ज्यादा सतर्क रहेगी और हादसों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक चित्र
क्या खास है किताब में...
- हरमन सिद्धू ने बताया, किताब को चंडीगढ़ की तर्ज पर किया है तैयार
- हर वर्ग और उम्र के लोगों से फीडबैक लेकर लिखी गई है किताब
- राउंड अबाउट पर कैसे गाड़ी चलानी है, कैसे पार करनी है आदि की दी गई है जानकारी
- ट्रैफिक नियमों के साथ-साथ किताब में दी गई है हाईवे पर गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने की जानकारी
- 200 पन्नों की किताब को हर नए लाइसेंस बनवाने और लाइसेंस रिन्यू करवाने वाले व्यक्ति को खरीदना होगा अनिवार्य
- 150 रुपए होगी इस किताब की कीमत
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक चित्र
रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक में सुझाव दिया गया था कि चंडीगढ़ में ट्रैफिक नियमों की पालना की जानकारी देने के लिए एक मैनुअल बुक तैयार की जानी चाहिए। इसको लेकर कई लोगों से बातचीत भी की गई। काफी रिसर्च के बाद इस बुक को तैयार किया गया है। स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में बच्चों को किताब के माध्यम से पढ़ाया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ी ट्रैफिक नियमों को लेकर गंभीर रहे।
- उमा शंकर गुप्ता, एडिशनल सेक्रेटरी, ट्रांसपोर्ट विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें