फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से आ रही बस से पंजाब में हादसा, तस्वीरें

Wed, 10 Dec 2014 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
पाकिस्तान से दिल्ली जाने वाली सदा-ए-सरहद बस जालंधर-अमृतसर रोड पर सुभानपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। एक कार चालक के सुभानपुर से थोड़ा आगे बेईं के पुल के पास अचानक ब्रेक लगाने से बस के पीछे आ रही कपूरथला पुलिस की एस्कार्ट गाड़ी पीछे से बस से जा टकराई।
विज्ञापन

पाकिस्तान से आ रही बस से पंजाब में हादसा, तस्वीरें

2 of 6
मंगलवार सुबह करीब पौने बारह बजे सदा-ए-सरहद बस जालंधर-अमृतसर रोड से दिल्ली की ओर निर्धारित स्पीड से जा रही थी। सुभानपुर से थोड़ा आगे काली बेईं के पुल के पास आगे जा रही एक स्विफ्ट कार के चालक अवतार सिंह पुत्र तीर्थ सिंह निवासी जंडियाला गुरु ने अचानक ब्रेक लगा दी।
विज्ञापन

पाकिस्तान से आ रही बस से पंजाब में हादसा, तस्वीरें

3 of 6
बस के पीछे आ रही कपूरथला पुलिस की गाड़ी के चालक हेड कांस्टेबल बलकार सिंह से ब्रेक नहीं लगी और गाड़ी सीधी सदा-ए-सरहद बस से जा टकराई। इससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद जीटी रोड पर जाम लग गया।

पाकिस्तान से आ रही बस से पंजाब में हादसा, तस्वीरें

4 of 6
सुभानपुर पुलिस के एसएचओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बस के आसपास सुरक्षा घेरा बना लिया। हादसे में इंस्पेक्टर मनोज कुमार व हेड कांस्टेबल भूपिंदर सिंह घायल हो गए। उन्हें एसजीएल अस्पताल सुभानपुर में भर्ती कराया गया। डीएसपी भुलत्थ मुकेश कुमार भी तुरंत मौके पर पहुंचे और बस के एसी इंजन को ठीक करवाकर कपूरथला पुलिस लाइन से एक नई एस्कार्ट गाड़ी को मंगवाकर बस को गंतव्य की ओर रवाना किया। बस में खराबी की वजह से करीब एक घंटा बस सुभानपुर के पास खड़ी रही।
विज्ञापन

पाकिस्तान से आ रही बस से पंजाब में हादसा, तस्वीरें

5 of 6
स्विफ्ट कार चालक अवतार सिंह ने बताया कि उनकी बेटी का जालंधर में एग्जाम था और वे जंडियाला गुरु से जालंधर जा रहे थे। सुभानपुर से थोड़ा आगे काली बेईं का पुल तंग होने के कारण पहले से ही तीन-चार वाहन वहां खड़ा थे। उन्होंने भी उनके पीछे अपनी कार खड़ी कर दी। पीछे से आ रही बस ने ओवरटेक नहीं किया। इस वजह से हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान से आ रही बस से पंजाब में हादसा, तस्वीरें

6 of 6
सुभानपुर थाने में कार चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है। हादसे में एस्कार्ट गाड़ी के ड्राइवर बलकार सिंह बाल-बाल बचे। डीएसपी मुकेश ने बताया कि बस के एसी के इंजन को ठीक करवाकर गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है। कार चालक से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें