फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में हादसा, 5 की मौत...और खून से लाल हुई सड़क

Wed, 09 Dec 2015 08:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
कोहरे के कारण हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं और एक बच्ची समेत 5 लोगों की मौत हो गई। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

कोहरे में हादसा, 5 की मौत...और खून से लाल हुई सड़क

2 of 7
हादसे में 2 लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका बठिंडा के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक हादसा बठिंडा-डबवाली नेशनल हाईवे पर गांव गुरथडी के पास तो दूसरा बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित गांव भुच्चो खुर्द के पास हुआ।
विज्ञापन

कोहरे में हादसा, 5 की मौत...और खून से लाल हुई सड़क

3 of 7
बठिंडा-डबवाली नेशनल हाईवे पर गांव गुरथडी के पास जीप और ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इससे जीप सवार जरनैल कौर (45) पत्नी गोगा सिंह, जगदेव कौर (60) पत्नी काका सिंह और मेजर सिंह (48) निवासी गांव लहरा मोहब्बत की मौके पर मौत हो गई।

कोहरे में हादसा, 5 की मौत...और खून से लाल हुई सड़क

4 of 7
हादसे में मनप्रीत सिंह, सुखपाल कौर पत्नी हरबंस सिंह व एक वर्षीय बच्ची नमरीक पुत्री मनप्रीत घायल हो गई। हादसा देखकर पास ही लगाए गए पुलिस नाके पर मौजूद हवलदार गुरपाल सिंह और जसविंदर सिंह घायलों को सरकारी गाड़ी से सिविल अस्पताल ले गए। वहां बच्ची नमरीक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कोहरे में हादसा, 5 की मौत...और खून से लाल हुई सड़क

5 of 7
मृतक गांव लहरा मोहब्बत निवासी मनप्रीत सिंह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ जीप पर सवार होकर गांव जोगेवाला के पास किसी गांव में शोक समागम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। उधर, हादसे के बाद चालक मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

कोहरे में हादसा, 5 की मौत...और खून से लाल हुई सड़क

6 of 7
थाना रामां प्रभारी गुरशेर सिंह का कहना था कि घायलों के होश में आते ही उनके बयान दर्ज कर फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे में हादसा, 5 की मौत...और खून से लाल हुई सड़क

7 of 7
बच्ची नमरीक की मौत के लिए उसके परिजनों ने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों को जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने समय पर इलाज नहीं किया। इससे बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें