डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की दोहती ने पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया है। जानिए, क्या है रिकॉर्ड?
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम की दोहती ने तोड़ा पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 of 8
डेरामुखी की दोहती स्वीटलक इंसां ने एक मिनट में सर्वाधिक 104 देशों के झंडे पहचानने का विश्व कीर्तिमान बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के लाहौर निवासी युवक मोहम्मद हैरिस अफक के नाम था, जिसने एक मिनट में 91 देशों के राष्ट्र ध्वज पहचाने थे। स्वीटलक मात्र आठ साल की है। अफक 19 साल का है और पाकिस्तान के इंटरनेशनल एयर लाइंस में जॉब करता है।
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम की दोहती ने तोड़ा पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 of 8
सेंट एमएसजी इंटरनेशनल ग्लोरियस स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली स्वीटलक दोनों हाथों से एक साथ लिख सकती है। नृत्य, गायन, पियानो बजाना, कंप्यूटर के ‘की’ बोर्ड पर अंगुलियां चलाना और प्रिंट आउट लेना तो स्वीटलक ने मात्र तीन साल की उम्र में ही सीख लिया था। उसे शेडो आर्ट और सेंड आर्ट में भी महारत हासिल है।
गुरमीत राम रहीम की दोहती ने तोड़ा पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड
4 of 8
राम रहीम ने प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नन्ही सी लड़की ने पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है। इस मौके पर डेरा प्रमुख की दोहती स्वीट लक इंसां, स्वीटलक के पिता डॉ.
शान-ए-मीत इंसां, मां चरणप्रीत इंसां सहित परिवार से जुड़े अन्य सदस्य
उपस्थित थे।
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम की दोहती ने तोड़ा पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड
5 of 8
डेरा प्रमुख ने कहा कि बेटियां भी बेटों की भांति अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकती हैं। हमारे शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान की लड़कियां भी लड़कों की अपेक्षा खेलों में बहुत आगे हैं। उन्होंने कहा कि स्वीट लक इंसां गाना भी बहुत अच्छा गाती है, अगर उसे थोड़ी ट्रेनिंग दी जाए तो बहुत अच्छा कर सकती हैं।
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम की दोहती ने तोड़ा पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 of 8
राम रहीम ने कहा कि एमएसजी ऑनलाइन गुरुकुल मूवी में भी स्वीटलक इंसां का गाना हो सकता है। उन्होंने बताया कि संभवत: नौ दिसंबर से एमएसजी ऑनलाइन गुरुकुल की शूटिंग शुरू हो जाएगी, जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम की दोहती ने तोड़ा पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड
7 of 8
स्वीट लक इंसां की मां चरणप्रीत इंसां और पिता डॉ. शान ए मीत इंसां ने कहा कि डेरा प्रमुख के आशीर्वाद व गाइडेंस से ही स्वीटलक के नाम एक गिनीज रिकॉर्ड, एक एशिया रिकॉर्ड और एक इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड हैं।
गुरमीत राम रहीम की दोहती ने तोड़ा पाकिस्तान का वर्ल्ड रिकॉर्ड
8 of 8
स्वीटलक ने गत 14 अगस्त 2015 को मात्र 34.3 सेकेंड में 100 से लेकर एक तक उल्टी गिनती गिनकर एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया था। रिवर्स काउंटिंग का यह रिकॉर्ड पहले 49 सेकेंड का था, जो लखनऊ के व्योम आहुजा के नाम था, जो उसने 28 मार्च 2015 को बनाया था।