फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवालातियों से भरी बस हादसे का शिकार, 6 हेड कांस्टेबल घायल

Mon, 21 Mar 2016 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला।
विज्ञापन
1 of 5
चार महिला हवालातियों समेत 24 को पेशी पर ले जा रही थी बस - फोटो : अमर उजाला
मॉडर्न जेल से 24 हवालातियों और 19 महिला-पुरुष पुलिस कर्मियों को लेकर पेशी के लिए निकली बस की टिप्पर के साथ आमने सामने टक्कर में 6 हेड कांस्टेबल सहित 7 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

2 of 5
करतारपुर रोड पर हवालातियों की बस व टिप्पर की आमने सामने टक्कर के बाद जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हादसा, कपूरथला जिले में करतारपुर रोड पर पर हुआ। घायलों में चार महिला हेड कांस्टेबल शामिल हैं। सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही डीएसपी हेडक्वार्टर समेत पीसीआर, ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर हवालातियों को न्यू ज्यूडीशियल कांप्लेक्स नूरपुर दोनां पहुंचाया और मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन

हवालातियों से भरी बस हादसे का शिकार, 6 हेड कांस्टेबल घायल

3 of 5
सिविल अस्पताल में घायल महिला हेड कांस्टेबल से जानकारी हासिल करती हुईं डीएसपी हेडक्वार्टर रुपिंदर कौर भट्टी। - फोटो : अमर उजाला
माडर्न जेल थेह कांजला कपूरथला से सुबह दस बजे एक बस चार महिला हवालाती सहित 24 हवालातियों को न्यू ज्यूडीशियल कांप्लेक्स में पेशी पर ले जाने के लिए निकली। बस में हवालातियों के अलावा चार महिला हेडकांस्टेबल समेत कुल 17 पुलिस कर्मी भी सवार थे। करीब सवा दस बजे बस करतारपुर रोड पर पुरानी चुंगी के पास पहुंची तो खाली टीन के पीपों से भरे छोटे हाथी को बस ने ओवरटेक करने की कोशिश की।

हवालातियों से भरी बस हादसे का शिकार, 6 हेड कांस्टेबल घायल

4 of 5
कपूरथला में करतारपुर रोड पर पुरानी चुंगी के पास हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान करतारपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार दस टायरी टिप्पर से बस की आमने—सामने टक्कर हो गई। बस के ओवरटेक करने के चक्कर में पीछे आ रही दो अन्य गाड़ियां भी आपस में भिड़ गई। छोटा हाथी सड़क के किनारे कच्चे रास्ते पर उतर बिजली के खंभे से जा टकराया, जिससे खंभा टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एक छोटा हाथी और दो अन्य गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
बस ड्राइवर बलकार सिंह घटना की वजह ब्रेक फेल होना बता रहे हैं वहीं डीएसपी हेडक्वार्टर रुपिंदर कौर भट्टी ने ब्रेक फेल होने की बात को सिरे से खारिज करते हुए टिप्पर चालक को कसूरवार माना है। डीएसपी ने कहा कि सभी हवालातियों को तुरंत दूसरी गाड़ी से अदालत पहुंचाया गया। सबसे पहले हवालातियों को सुरक्षित कोर्ट पहुंचाना था। दुर्घटना में पुलिस बस के ड्राइवर की कोई गलती नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें