अंबाला के वार हीरोज स्टेडियम में हुए एक करोड़ के इनामी दंगल में सभी की नज़रें टिकीं रहीं। जिसमें हरियाणा और यूपी के पहलवान छाये रहे, जबकि रेलवे के पहलवानों ने भी अपनी छाप छोड़ी। इस दौरान रितु फोगाट और विनेश फोगाट ने जहां अपने प्रतिद्वंद्वी को एकतरफा मुकाबले में हराकर चैंपियन बनीं।
विज्ञापन
2 of 5
दंगल में छाया हरियाणा
वहीं 97 किलो से अधिक भार वर्ग में डिफेंडिंग चैंपियन मौसम खत्री ने भी एकतरफा मुकाबले में फाइनल में प्रतिद्वंद्वी को आसानी से पटखनी दे दी। महिला वर्ग 48 किलो भार वर्ग में हरियाणा की रितु फोगाट ने महाराष्ट्र की नंदिनी सोलंकी को 12-2 से हराकर पहला स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में पंजाब की प्रीति ने तीसरा और रेलवे की पूजा ने चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
3 of 5
1 करोड़ी दंगल
53 किलो भार वर्ग में रेलवे की विनेश फोगाट ने एकतरफा मुकाबले में हरियाणा की पिंकी को 6-0 मात देकर पहला स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में यूपी की शीतल तोमर ने दिल्ली की पूजा गहलोत को 1-0 से मात देकर तीसरा स्थान हासिल किया। 63 किलो भार वर्ग में रेलवे की रितु मलिक ने हरियाणा की संगीता फोगाट को 8-2 से एकतरफा मुकाबले में हराकर पहला स्थान हासिल किया।
4 of 5
1 करोड़ी दंगल
57 किलो भार वर्ग में यूपी के संदीप तोमर ने हरियाणा के अमित दहिया को 2-1 से कड़े मुकाबले में मात देकर पहला स्थान हासिल किया। इसी वर्ग में रेलवे के नितिन ने दिल्ली के रवि कुमार को 10-0 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
74 किलो भार वर्ग में हरियाणा के जितेंद्र ने रेलवे के प्रवीण राणा को 7-6 से कड़े मुकाबले में हराकर पहला स्थान हासिल किया। इस वर्ग में दिल्ली के अरुण ने तीसरा और यूपी के पंकज राणा ने चौथा स्थान हासिल किया।