फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए साक्षी मलिक की 5 उपलब्धियां, जिन्होंने दुनिया में उन्हें एक पहचान दिलाई

Sun, 14 May 2017 09:19 AM IST
amarujala.com- presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 6
ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान साक्षी मलिक - फोटो : फाइल फोटो
पहलवानी की दुनिया में साक्षी मलिक का कैरियर काफी स्वर्णिम है। देखिए उनकी अब तक की 5 उपलब्धियां, जिन्होंने उन्हें दुनिया भर में पहचान दिलाई।
विज्ञापन

2 of 6
पहलवान साक्षी मलिक
शुरआत हुई रियो ओलंपिक 2016 से। यहां साक्षी मलिक ने सिर्फ 10 सेकेंड में ही एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसके कारण अनोखा इतिहास बन गया था। साक्षी मलिक ने 58 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता था और ऐसा करने वाली देश की पहली महिला पहलवान बनीं।
विज्ञापन

3 of 6
साक्षी मलिक की शादी
इस सफलता के लिए साक्षी मलिक को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया। वीरवार को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में हुए सम्मान समारोह में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने साक्षी मलिक को पद्मश्री सम्मान दिया। सम्मान लेने पहुंची साक्षी की हर किसी ने प्रशंसा की।

4 of 6
ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक
शादी की और उसके 8 दिन के अंदर उन्हें एक बड़ी खुशखबरी मिली गई। साक्षी मलिक विश्व रैंकिंग में अपने भारवर्ग 58 किग्रा में शीर्ष पांच में पहुंच गईं। साक्षी के भारवर्ग में जापान की काओारी इचो दुनिया में नंबर एक पर हैं।
विज्ञापन

5 of 6
पहलवान साक्षी मलिक
इसके बाद साक्षी मलिक ने अपनों से ही अपने ही हक की लड़ाई लड़ी और जीत गई। नतीजा साक्षी मलिक को बीजेपी सरकार महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, रोहतक में खेल निदेशक के पद पर नौकरी दी। यह पद सृजित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ओलंपिक मेडल विजेता पहलवान साक्षी मलिक
यह काफी नहीं था, विश्व की चर्चित पत्रिका फोर्ब्‍स ने भी साक्षी मलिक का लोहा मान लिया। फोर्ब्‍स ने अंडर-30 आयु वर्ग में साक्षी मलिक सहित 50 भारतीयों को एशिया के सफल लोगों की सूची में शामिल किया। साक्षी की इस उपलब्धि से उसके मायके व ससुराल में जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें