फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर आपको फ्री में मिलती हैं ये सभी सुविधाएं, क्या कभी फायदा उठाया?

Wed, 24 Jan 2018 06:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
Petrol Pump - फोटो : File Photo
पेट्रोल पंप पर आप जब भी पेट्रोल या डीजल भरवाने जाते हैं तो वहां आपको कई सुविधाएं फ्री में मिलती हैं। इन सुविधाओं का लाभ लेने से आपको रोक नहीं सकता। देखिए
विज्ञापन

2 of 6
पेट्रोल पंप - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, स्वच्छ भारत अभियान के तहत सरकार ने एक और सराहनीय कदम उठाते हुए सभी पैट्रोल पंपों को सार्वजनिक प्रयोग के लिए खुले रहने के आदेश जारी किए हैं। इससे अब कोई भी व्यक्ति किसी भी पेट्रोल पंप के शौचालय का इस्तेमाल कर सकता है। आदेश में यह भी कहा गया है कि भले ही किसी कारणवश पेट्रोल पंप बंद रहे लेकिन शौचालय प्रतिदिन 24 घंटे खुले रहेंगे। इनमें बिजली, पानी और सफाई का प्रबंध पेट्रोल पंप संचालकों को करना होगा। 
विज्ञापन

3 of 6
petrol pump
वहीं सभी तेल कंपनियों ने सिटीजन चार्टर जारी किए हैं। इनमें पेट्रोल पंप पर आपको मिलने वाली सुविधाओं का जिक्र किया गया है। अगर यह सुविधाएं आपको कोई पेट्रोल पंप नहीं देता है, तो आप इसकी शिकायत भी कर सकते हैं।

4 of 6
पेट्रोल पंप - फोटो : Axis
सुविधाएं: जब भी आप पेट्रोल पंप पर गाड़ी में तेल भरवाने के लिए आते हैं, तो इस दौरान आप मुफ्त गाड़ी में हवा भी भर सकते हैं। पेट्रोल पंप को आपके लिए यह व्यवस्था करनी होती है। हर पेट्रोल पंप पर पानी की व्यवस्था होना जरूरी है।
विज्ञापन

5 of 6
petrol pump
सुविधाएं: पेट्रोल पंप में कंप्लेंट बुक होना भी जरूरी है। पेट्रोल पंप पर कितने घंटे काम होता है, इसकी जानकारी भी प्रमुख रूप से डिस्पले की जानी चाहिए। फर्स्ट एड बॉक्स आपको हर पेट्रोल पंप पर मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
petrol pump
केंद्र सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय के सांझे विचार-विमर्श के बाद सभी नगर परिषदों व नगर निकायों को इस बारे में आदेश जारी किए गए कि वह अपनी सीमा के तहत आने वाले पेट्रोल पंपों पर सार्वजनिक शौचालयों के बोर्ड लगवाएं। सेनेटरी इंस्पेक्टर बलवंत सिंह ने बताया कि अबोहर के तहत आने वाले नौ पेट्रोल पंपों के शौचालयों को सार्वजनिक प्रयोग के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें