शहीद कर्मजीत सिंह
‘गोलीबारी समाधान नहीं, बातचीत करे सरकार’
शहीद कर्मजीत सिंह के पिता रिटायर्ड फौजी अवतार सिंह, भाई स्वर्ण सिंह और फूफा रिटायर्ड फौजी रुपिंदर सिंह ने मीडिया के जरिए सरकार से गुहार लगाई कि गोलीबारी से नहीं दोनों देशों की सरकारें आपस में बातचीत कर इसका समाधान निकालें। तभी जाकर जवानों के शहीद होने का सिलसिला थम सकेगा। शहीद के अंतिम संस्कार में पहुंचे धर्मकोट से कांग्रेस विधायक सुखजीत सिंह काका लोहगढ़ ने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि दोनों देशों की सरकारें आपस में बातचीत कर इस नफरत को खत्म करें, नहीं तो भविष्य में भी इसी प्रकार परिवारों के जवान बेटे शहीद होते रहेंगे।