एश्वर्या राय और रणदीप हुड्डा अभिनीत फिल्म में सरबजीत की पत्नी का किरदार निभाने वाली हीरोइन अगली फिल्म में क्रिकेटर संग रोमांस करेगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
चंडीगढ़ में फिल्म सरबजीत की प्रमोशन के सिलसिले में पहुंची स्टारकास्ट।
- फोटो : फोटो: गुरजीत गैरी
ये हीरोइन है रिचा चड्ढा। सरबजीत के बाद रिचा चड्ढा नई फिल्म 'कैबरे' में दिखेगी, इसमें क्रिकेटर श्रीसंथ उनके अपेजिट होंगे। चंडीगढ़ में फिल्म सरबजीत की प्रमोशन के सिलसिले में आई रिचा चड्ढा ने खुद ये बताया। उमंग कुमार निर्देशित फिल्म सरबजीत 20 मई को रिलीज होगी।
विज्ञापन
3 of 7
चंडीगढ़ में फिल्म सरबजीत की प्रमोशन के सिलसिले में पहुंची स्टारकास्ट।
- फोटो : फोटो: गुरजीत गैरी
सरबजीत में रिचा पत्नी सुखप्रीत कौर का किरदार निभा रही हैं। जिनकी दो बेटियां हैं। रिचा की अहम भूमिका है। ये भारतीय किसान सरबजीत की जिंदगी पर आधारित है, जिसे पाकिस्तान ने आतंकी फैलाने और जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाई थी।
4 of 7
चंडीगढ़ में फिल्म सरबजीत की प्रमोशन के सिलसिले में पहुंची स्टारकास्ट।
- फोटो : फोटो: गुरजीत गैरी
रिचा ने बताया कि 'कैबरे' में वह ग्लैमरस कैबरे डांसर बनी हैं। निर्माता पूजा भट्ट ने खंडन किया कि कैबरे की कहानी अभिनेत्री हैलन की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में रिचा के साथ क्रिकेटर एस श्रीसंत भी दिखेंगे। इससे वह अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
चंडीगढ़ में फिल्म सरबजीत की प्रमोशन के सिलसिले में पहुंची स्टारकास्ट।
- फोटो : amarujala
सरबजीत फिल्म के अनुभव बताते हुए रिचा ने कहा कि सरबजीत फिल्म की शूटिंग के दौरान सारी यूनिट भावूक हो कर रोने लग गई थीं। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी ही कुछ ऐसी थी। कैमरामैन के भी शूट करते हुए आंखों से आंसू निकल आए थे। रिचा ने उम्मीद जताई कि सरबजीत जरूर लोगों को पसंद आएगी।
विज्ञापन
6 of 7
चंडीगढ़ में फिल्म सरबजीत की प्रमोशन के सिलसिले में पहुंची स्टारकास्ट।
- फोटो : amarujala
रिचा चड्डा ने आगामी प्रोजेक्ट पर चर्चा करते हुए बताया कि वह जल्द ही पंजाब में खालिस्तान के काले दौर को लेकर फिल्म बनाएंगी। इस फिल्म का नाम होगा खून आली चिट्ठी, यानि खून से लिखा हुआ पत्र। यह एक शार्ट फिल्म होगी जो पंजाब के काले दौर की कहानी बयान करेगी।
चंडीगढ़ में फिल्म सरबजीत की प्रमोशन के सिलसिले में पहुंची स्टारकास्ट।
- फोटो : फोटो: गुरजीत गैरी
रिचा के मुताबिक फिल्म में पंजाब के 1980 और 1990 के दौर के हालात को दर्शाया जाएगा। फिल्म में बताया जाएगा कि खालिस्तान की मांग को लेकर पंजाब में हालात किस कदर बिगड़ गए थे और लोगों का जीवन कैसे बूरी तरह से प्रभावित हुआ था। फिल्म को कनाडा में होने वाले फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया जाएगा।