फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, पड़ोसी का खौफनाक बदला, पुलिस भी बेबस

Tue, 03 Feb 2015 08:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
1 of 6
मोहाली में पूर्व एयरफोर्स अफसर से एक पड़ोसी ऐसा खौफनाक बदला ले रहा है, पुलिस भी बेबस है। पुलिस समझ नहीं पा रही कि कौन सी धारा के तहत कार्रवाई करे। समझाकर छोड़ देती है। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

देखिए, पड़ोसी का खौफनाक बदला, पुलिस भी बेबस

2 of 6
सेक्टर 71 में पूर्व एयरफोर्स अफसर के पड़ोसी उनके घर में एक बार फिर छह फुट लंबा सांप छोड़कर अपने परिवार सहित रफू चक्कर हो गए। परिवार वालों ने सांप देखते ही तुरंत पुलिस को फोन कर दिया। उन्होंने तुरंत अपने आपको घर में बंद कर लिया।

विज्ञापन

देखिए, पड़ोसी का खौफनाक बदला, पुलिस भी बेबस

3 of 6
सूचना मिलते पुलिसकर्मी पड़ोसी के घर पहुंचे। लेकिन वहां पर ताला था। मौके पर सपेरा बुलाकर सांप को काबू किया। जिक्रयोग है कि इससे पहले पड़ोसी 28 जनवरी की रात भी आरोपियों के घर में सांप फैंक दिया था। इससे चलते परिवार वाले पूरी रात दहशत में रहे।

देखिए, पड़ोसी का खौफनाक बदला, पुलिस भी बेबस

4 of 6
भले ही सौ नंबर पर फोन कर देने पर मौके पर पुलिस टीम पहुंच रही है। सांप को काबू करने के लिए आने वाला खर्च पीड़ित परिवार से ही वसूला जा रहा है। गगदीप ने बताया कि पहली बार सांप पकड़ने के लिए उन्होंने सपेरे को चौदह सौ दिए थे। जबकि इस बार 1200 रुपये भरने पड़े हैं।

विज्ञापन

देखिए, पड़ोसी का खौफनाक बदला, पुलिस भी बेबस

5 of 6
पहली बार जब आरोपी ने सांप फैंका था तो पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने के लिए डीए लीगल की राय लेने के लिए केस भेजा था। सूत्रों के मुताबिक इस तरह के केस में कौन सी धारा आरोपी पर लगती है। इस बारे में पुलिस को भी उचित जवाब नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, पड़ोसी का खौफनाक बदला, पुलिस भी बेबस

6 of 6
पूर्व एयरफोर्स अफसर गगनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी को पकड़ने की बजाय उन्हें ही समझा रही है। उन्होंने बताया कि वह आईटी कंपनी में काम करते हैं। घर पर उसके पेरेंट्स और अन्य मेंबर अकेले होते हैं। ऐसे में पुलिस की इतनी लापरवाही परिवार पर भारी पड़ सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें