फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 कारीगरों ने 10 दिन में बनाई 65 किलो की गणेश मूर्ति, ऐसे होंगे विसर्जित...प्रसाद भी है खास

Fri, 14 Sep 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
Ganpati idol
गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूरे देश में गणपति महोत्सव की धूम देखी जा रही है। जन्मोत्सव पर सभी घरों में गणपति जी की मूर्ति स्थापित की जा रही है। आइए आपको दर्शन करते हैं गणपति जी की एक खास मूर्ति से...
विज्ञापन

2 of 5
Ganpati idol
पूरे देश में बप्पा के भक्त विभिन्न स्वरूपों में उनकी पूजा कर रहे हैं। पंजाब के लुधियाना में गणपति जी की एक मूर्ति आकर्षण का केंद्र बनी है। इसकी वजह यह है कि मूर्ति को खास तरीके से तैयार किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Ganpati idol
लुधियाना में पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए गणपति की खास मूर्ति तैयार की गई है। यहां के रहने वाले एक रेस्टोरेंट संचालक हरजिंदर सिंह कुकरेजा ने चॉकलेट से बनी गणपति जी की मूर्ति तैयार की है। 65 किलो की यह मूर्ति 10 दिन में बनकर तैयार  हुई।


 

 

4 of 5
गणपति महोत्सव
इसे बनाने में 20 सेफ ने मदद की।  गणपति जी मूर्ति स्थापित करने के बाद पूरी विधि विधान से बप्पा की पूजा की जा रही है। पूरे उत्सव में बप्पा की मूर्ति लोगों को खूब आकर्षित कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ganpati
10 दिनों तक गणेश जी की पूजा अर्चना के बाद विसर्जित किया जाएगा। हरजिंदर सिंह का कहना है कि वो मूर्ति को दूध में विसर्जित करेंगे और यह दूध वो गरीब बच्चों में प्रसाद के रूप में बटेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें