फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, एक दुपट्टे ने कैसे बचाईं बाढ़ में फंसी 40 जानें

विज्ञापन
1 of 9
श्रीनगर की बाढ़ में फंसे 67 लोगों को एयरफोर्स के विमान एल-76 द्वारा सोमवार को सुरक्षित चंडीगढ़ पहुंचाया गया। बाढ़ से बचकर निकले श्रीनगर के जवाहर नगर निवासी सेंट्रल बैंक के असिस्टेंट मैनेजर पूरन वर्मा अपनी सुरक्षित वापसी को मौत के मुंह से लौटने के समान बताते हैं। (सभी फोटो अजय वर्मा)
विज्ञापन

देखिए, एक दुपट्टे ने कैसे बचाईं बाढ़ में फंसी 40 जानें

2 of 9
पूरन वर्मा ने बताया कि वे जिस तीन मंजिला मकान में रह रहे थे, उसके दो फ्लोर पानी में डूब चुके थे। जान बचाने के लिए आसपास के करीब 60 लोग उस समय छत पर मौजूद थे। पानी तीसरी मंजिल की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहा था। उन्होंने बताया कि तीसरी मंजिल पर केवल एक टीन का शेड था।
विज्ञापन

देखिए, एक दुपट्टे ने कैसे बचाईं बाढ़ में फंसी 40 जानें

3 of 9
सभी लोग छत पर चढ़ गए थे ताकि रेस्क्यू आपरेशन के हेलीकाप्टर उन्हें देख सकें। काफी देर बाद एयरफोर्स का एक हेलीकाप्टर उन्हें दिखाई। शेड पर चढ़े लोग एक लाल रंग का दुपट्टा लहराने लगे जिसे देखकर हेलिकाप्टर चालक मकान के ऊपर रुक गया। 

देखिए, एक दुपट्टे ने कैसे बचाईं बाढ़ में फंसी 40 जानें

4 of 9
हेलीकाप्टर से जवानों ने छत पर रस्सी फेंकी और लोगों को ऊपर चढ़ने का इशारा किया। रस्सी के सहारे करीब 40 लोग सुरक्षित हेलीकाप्टर में पहुंचे। पूरन वर्मा ने बताया कि कुछ लोग रह गए थे, लेकिन हेलीकाप्टर में जगह नहीं थी। अंधेरा भी होता जा रहा था। पूरन के मुताबिक, वे छह महीने पहले श्रीनगर आए थे।
विज्ञापन

देखिए, एक दुपट्टे ने कैसे बचाईं बाढ़ में फंसी 40 जानें

5 of 9
बाढ़ से प्रभावित यूपी के जौनपुर निवासी देवेंद्र गिरी श्रीनगर के नूरबाग स्थित वागनपुरा स्थित जियो मिलर में असिस्टेंट सिविल इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ यूपी के झांसी जिले के नीरज पंडित, बच्चे और उनकी पत्नी भी साथ थीं।
विज्ञापन

देखिए, एक दुपट्टे ने कैसे बचाईं बाढ़ में फंसी 40 जानें

6 of 9
देवेंद्र गिरी ने बताया कि हेलीकाप्टर आने पर नीरज पंडित नीचे अपने बच्चे और पत्नी को लेने चले गए, जब तक वे ऊपर आए तब तक हेलीकाप्टर में जगह नहीं बची थी और शाम भी होने लगी थी। देवेंद्र के मुताबिक ,उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनके साथ क्या हुआ। कुछ भी पता नहीं लग पा रहा।
विज्ञापन

देखिए, एक दुपट्टे ने कैसे बचाईं बाढ़ में फंसी 40 जानें

7 of 9
देवेंद्र गिरी ने बताया कि उन्होंने व अन्य लोगों ने पानी पर तैर रही लकड़ियों और ड्रम बांधकर नाव बनाई और एक तीन मंजिला मकान में पहुंचे। वहां से उन्हें हेलीकाप्टर से श्रीनगर एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचाया गया। वहां से चंडीगढ़ एयरफोर्स का विमान एएल-76 उन्हें लेकर चंडीगढ़ पहुंचा।

देखिए, एक दुपट्टे ने कैसे बचाईं बाढ़ में फंसी 40 जानें

8 of 9
श्रीनगर की बाढ़ में फंसे जिन 67 प्रवासियों को चंडीगढ़ एयरफोर्स के विमान से चंडीगढ़ लाया गया है, उनमें से 58 प्रवासी उत्तर-प्रदेश के गोरखपुर के हैं। यूटी प्रशासन ने इन सभी लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए सोमवार को रेलवे से संपर्क किया।

विज्ञापन

देखिए, एक दुपट्टे ने कैसे बचाईं बाढ़ में फंसी 40 जानें

9 of 9
रेलवे की ओर से इन सभी प्रवासियों के लिए एक अलग विशेष कोच लगाकर उन्हें गोरखपुर भेजा जाएगा। बाकी के नौ प्रवासियों के लिए उपायुक्त ने डिस्ट्रिक्ट रिलीफ फंड से दो दो हजार रुपये देने की घोषणा की है, ताकि यह लोग भी अपने घरों तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें