जंगल से भटकर इंसानों की बस्ती में पहुंचे डरे-सहमे बेजुबान के लिए वाइल्ड लाइफ कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचाई उसकी जान। देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन
इंसानों की बस्ती में एक बेजुबान आया, देखिए, कैसे उसे बचाया?
2 of 9
जंगल से भटकर इंसानों की बस्ती में भटककर पहुंचे बेजुबान के लिए वाइल्ड लाइफ कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बचाई उसकी जान। दरअसल, बारहसिंघा को पकड़ने में वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट के पसीने छूट गए। कभी सेक्टर 25 तो कभी सेक्टर 23। आगे-आगे बारहसिंघा तो पीछे-पीछे डिपार्टमेंट के कर्मचारी।
विज्ञापन
इंसानों की बस्ती में एक बेजुबान आया, देखिए, कैसे उसे बचाया?
3 of 9
करीब ढाई घंटे तक वह चंडीगढ़ की सड़कों पर उछलता-कूदता रहा। जो भी उसे देखता तो पहले सहम जाता, फिर चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाती। आखिर सेक्टर 22 में कर्मचारियों ने उसे अपने जाल में पकड़ लिया, लेकिन इस भागम-भाग में उसका एक सींग टूट गया। बाद में उसे नेपली के जंगल में छोड़ दिया गया।
इंसानों की बस्ती में एक बेजुबान आया, देखिए, कैसे उसे बचाया?
4 of 9
बीते तीन दिन में यह दूसरी घटना है, जब जंगल से जानवर शहरी इलाकों में आ गए हो। शनिवार को करीब पौने बारह बजे वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट को सूचना मिली कि सेक्टर 25 में एक प्रोफेसर के घर में बाहरसिंघा घुसने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
इंसानों की बस्ती में एक बेजुबान आया, देखिए, कैसे उसे बचाया?
5 of 9
जब तक टीम कुछ करती, उससे पहले बाहरसिंघा भाग निकला और वह सेक्टर 24 पहुंच गया। सेक्टर 24 से वह सेक्टर 23 चिल्ड्रेन पार्क में जा घुसा। पूरे चिल्ड्रेन पार्क का चक्कर लगाने के बाद वह सेक्टर 22 की ओर निकल भागा। इस दौरान वह रुका कहीं नहीं, सिर्फ भागता ही रहा।
विज्ञापन
इंसानों की बस्ती में एक बेजुबान आया, देखिए, कैसे उसे बचाया?
6 of 9
सेक्टर 22 की धोबी घाट में उसे पकड़ लिया गया। कर्मचारियों ने टूटी सींग को डिपार्टमेंट में जमा कर दिया है। डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने बताया कि बाहरसिंघा को देखने के लिए कुछ लोग उसके पीछे-पीछे भाग रहे थे। लोगों को अपने पीछे आते देख बाहरसिंघा डर सा गया, इसलिए वह पूरे ढाई घंटे सिर्फ दौड़ता रहा।
विज्ञापन
इंसानों की बस्ती में एक बेजुबान आया, देखिए, कैसे उसे बचाया?
7 of 9
ट्रैफिक लाइन में काफी खुली जगह थी, लेकिन वहां भी वह रुका नहीं और भाग निकला। बताया जा रहा है कि बाहरसिंघा पंजाब यूनिवर्सिटी के साथ लगते जंगल से सेक्टर 25 में दाखिल हुआ हो।
इंसानों की बस्ती में एक बेजुबान आया, देखिए, कैसे उसे बचाया?
8 of 9
सर्दियों में अक्सर जानवर जंगल से बाहर निकल आते हैं। धूप सेंकने और पानी की तलाश में जानवर इंसानी बस्तियों की ओर रुख करते हैं। पिछले साल भी कई बार जानवरों को जंगल से बाहर निकलते देखा गया था।