Captain Tania Shergill
तानिया शेरगिल पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली हैं। सेना दिवस के बाद गणतंत्र दिवस पर भी परेड का नेतृत्व कर जिले का मान बढ़ाया। होशियारपुर के लोग अपनी इस बेटी की उपलब्धि पर काफी खुश हैं। तान्या अपने परिवार की चौथी पीढ़ी से हैं, जो सेना में सेवा कर रही हैं। इससे पहले सानिया के पिता सूरत सिंह गिल, दादा हरि सिंह और परदादा ईशर सिंह भी सेना में देश सेवा कर चुके हैं।