फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'PM मोदी, राहुल गांधी और सलमान खान ने नहीं की, तो मैं कैसे कर सकता हूं शादी'

Mon, 01 May 2017 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
सिंगर मीका सिंह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी और सलमान खान ने अब तक शादी नहीं की तो भला मैं कैसे कर सकता हूं। जानिए किसने कहा है ऐसा।

 
विज्ञापन

2 of 5
मीका सिंह
चंडीगढ़ एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आए सिंगर मीका सिंह से शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने अजीब सा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि लोग पिछले कई साल से सुन रहे हैं कि मैं अगले साल शादी कर लूंगा। पर एक बात बताइए कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी अब तक शादी नहीं की तो मैं कैसे कर सकता हूं। क्या मेरे शादी करने के बाद ही वे करेंगे।

 
विज्ञापन

3 of 5
मीका स‌िंह
पंजाबियों को लेकर पूछे एक सवाल के जवाब में मीका ने कहा कि पंजाबियों ने हर जगह अपना हुनर दिखाया है, चाहे म्यूजिक हो या फिल्में। मैं भी पंजाबी को दुनियाभर में लेकर जाना चाहता हूंख् ताकि पंजाबी म्यूजिक दुनियाभर में राज करे। मैं पंजाबी म्यूजिक को दुनियाभर में प्रमोट करना चाहता हूं और उसमें काफी हद तक कामयाब भी हुआ हूं।

4 of 5
मीका स‌िंह
मीका ​सिंह ने कहा कि मैं जो कुछ भी आज कर रहा हूं, उसका फायदा सभी को पहुंचना चाहिए। इसलिए मैं आज भी खंडा पहनता हूं। पंजाबी म्यूजिक सिर्फ भांगड़े तक सीमित नहीं रह गया है। पंजाबी मेरी अपनी पहचान है वो मुझे पूरी दुनिया में पंजाबियत को प्रमोट करने का मजा देती है। मुझे मस्ती मजाक करना पसंद है और मैं अपनी जिंदगी खुलकर जीता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीका स‌िंह
मीका सिंह ने कहा कि मैं 25 दिनों में 12 शो करके आया हूं, लेकिन थकावट नहीं है। लाइव शो करके एनर्जी से भर जाता हूं। शो में जब भी लोगों की दीवानगी देखता हूं तो पागल ही हो जाता हूं। 2001 में मेरा गबरू ट्रैक आया फिर मौला और उसके बाद दर्जनों गाने आए और मेरी परफॉर्मेंस भी समय के हिसाब से बदलती गई। आगे भी बदलाव होते रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें