फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती का अल्ट्रासाउंड करने से मना किया तो डॉक्टर को पीटा

Wed, 23 Sep 2015 07:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
एलएनजेपी सिटी अस्पताल में सोमवार की दोपहर उस समय हंगामा मच गया, जब अल्ट्रासाउंड करने से मना करने पर चिकित्सक और गर्भवती महिला के परिजनों के बीच जमकर बहसबाजी हो गई। देखते ही देखते महिला के परिजनों व अन्य लोगों ने चिकित्सक के साथ जमकर मारपीट की। बाद में अन्य चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने भीड़ में घुसकर चिकित्सक को बचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

गर्भवती का अल्ट्रासाउंड करने से मना किया तो डॉक्टर को पीटा

2 of 6
वहीं, देर शाम मामला एक बार फिर उस समय गरमा गया जब महिला के परिजनों ने डॉक्टर पर एक अन्य निजी अस्पताल में आकर मारपीट के आरोप लगाए। देर शाम तक दोनों पक्ष पुलिस चौकी में मौजूद थे और मामले में शिकायतों के दौर चल रहे थे। हुआ यूं कि दयालपुर निवासी अमनदीप कौर नाम की महिला 5-6 माह की गर्भवती है। वह नियमित जांच के लिए सिविल अस्पताल में पहुंची। वहां से महिला चिकित्सक ने अमनदीप की जांच की और उसे अल्ट्रासाउंड करवा कर लाने की सलाह दी।
विज्ञापन

गर्भवती का अल्ट्रासाउंड करने से मना किया तो डॉक्टर को पीटा

3 of 6
स्वयं महिला चिकित्सक ने पर्ची पर अल्ट्रासाउंड के लिए अर्जेंट लिखा हुआ था। जिस पर उसकी चाची सास परमजीत कौर अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए कक्ष के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान जब रेडियोलोजिस्ट डॉ. अजय शेर बाहर आए तो उन्होंने पर्ची दिखाई और अल्ट्रासाउंड करने की बात कही। लेकिन, उन्होंने उस समय अल्ट्रासाउंड करने से यह कह कर मना कर दिया कि उनका स्टाफ जा चुका है। बिना स्टाफ के महिला का अल्ट्रासाउंड नहीं किया जा सकता है। महिला परमजीत कौर ने आरोप लगाया कि बार-बार प्रार्थना करने के बाद भी चिकित्सक अल्ट्रासाउंड के लिए राजी नहीं हुए बल्कि मेरे साथ गाली-गलौच कर बात करने लगे।

गर्भवती का अल्ट्रासाउंड करने से मना किया तो डॉक्टर को पीटा

4 of 6
महिला का आरोप है कि बार-बार गालियां देते हुए उन्हें रोका तो उन्होंने मेरे ऊपर हाथ उठा दिया। इसके बाद मामला बढ़ गया। वहीं, महिला ने भी फिर चिकित्सक के साथ हाथापाई की और देखते ही देखते वहां काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इसी बीच महिला के अन्य परिजन भी वहां पहुंच गए और उन्होंने व अन्य गुस्साए लोगों ने डॉ. अजय शेर पर हमला कर धुनाई कर दी।  लोगों का गुस्सा इस कदर था कि बीच-बचाव कर रहे डॉक्टर व कर्मचारियों से भी उन्होंने मारपीट करने का प्रयास किया। इसी बीच सूचना मिलने पर थर्ड गेट चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह वहां पहुंच गए और उन्होंने मामले में शिकायत ली।

विज्ञापन

गर्भवती का अल्ट्रासाउंड करने से मना किया तो डॉक्टर को पीटा

5 of 6
इसके बाद सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से लिखित शिकायत दे दी गई थी। गर्भवती महिला के ससुर कर्मचंद्र और उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि सिविल अस्पताल में चिकित्सक द्वारा अल्ट्रासाउंड न करने के बाद हुए विवाद के बाद हम अपनी पुत्रवधु का उपचार करवाने शहर के एक निजी अस्पताल में चले गए थे। इसी दौरान डॉक्टर वहां अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा और हाथों में लाठियां व डंडों से हमारे ऊपर हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती का अल्ट्रासाउंड करने से मना किया तो डॉक्टर को पीटा

6 of 6
पुलिस वहां से दोनों पक्षों को लेकर सुभाष मंडी चौकी में ले गई। वहां से मामला थर्ड गेट चौकी में वापस भेज दिया है। इस मामले में डॉ. मुकेश, कार्यवाहक सिविल सर्जन, कुरुक्षेत्र ने कहा कि रेडियोलोजिस्ट डॉ. अजय शेर के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ थर्ड गेट चौकी पुलिस में लिखित शिकायत दे दी गई है। डॉ. अजय शेर द्वारा अस्पताल से बाहर जाकर मारपीट करने के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। 
कुलदीप सिंह, इंचार्ज, थर्ड गेट पुलिस चौकी, कुरुक्षेत्र ने कहा कि दोनों ओर से लिखित शिकायत मिली है।  मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें