फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड लाइट जंप कर हुई भीषण टक्कर, हादसे में 13 नेशनल खिलाड़ी जख्मी

Wed, 28 Dec 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली।
विज्ञापन
1 of 5
सड़क हादसे में खिलाड़ी घायल - फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-68 स्थित वन भवन के पास मंगलवार सुबह रेड लाइट जंप कर एक लोडेड ट्रक ने पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स की बस को टक्कर मार दी। हादसे में कोच व 13 बॉक्सिंग खिलाड़ी घायल हो गए। इन सभी खिलाड़ियों को बस में सेक्टर-68 के हॉस्टल से ट्रेनिंग के लिए फेज-9 स्थित पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स ले जाया जा रहा था। टक्कर के बाद बेकाबू ट्रक सड़क पर ही पलट गया। 
विज्ञापन

2 of 5
सड़क हादसे में खिलाड़ी घायल - फोटो : अमर उजाला
घायलों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। ये सभी नेशनल प्लेयर हैं। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। थाना फेज-8 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। शटरिंग से भरा ट्रक बलौंगी से नाइपर की तरफ जा रहा था। ट्रक चालक ने बस को बचाने की कोशिश भी की। 
विज्ञापन

3 of 5
सड़क हादसे में खिलाड़ी घायल - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच ट्रक पूरी तरह से घूम गया और सड़क पर ही पलट गया। जबकि ट्रक की टक्कर से बस की एक साइड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बस की खिड़कियों के शीशे टूट गए। बस में बैठे खिलाड़ी जख्मी हो गए। उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं हैं। हादसे के बाद उन्होंने संस्थान को सूचित किया। इसके बाद पुलिस व संस्थान के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल खिलाड़ियों को अस्पताल पहुंचाया।

4 of 5
सड़क हादसे में खिलाड़ी घायल - फोटो : अमर उजाला
बस में सवार थी अंडर-14 टीम
ये सभी अंडर-14 बाक्सिंग के खिलाड़ी हैं, जो नेशनल की तैयारी कर रहे हैं। इनमें विकास, दविंदर, सतपाल, अभिराज, सौरव, राजदीप, प्रियंका, राघव, इंद्रजीत, अमनदीप, युज्ञान, पारस, जसकरण और कोच रमनदीप कौर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सड़क हादसे में खिलाड़ी घायल - फोटो : अमर उजाला
कंपटीशन में भाग लेने जाना था जालंधर 
खिलाड़ियों को क्यूबा के नामी कोच फर्नांडीज ट्रेनिंग दे रहे हैं। वह चंडीगढ़ में रहते हैं, जबकि सुबह कोचिंग के समय वहां पर पहुंचते हैं। ट्रेनिंग के बाद खिलाड़ियों को मंगलवार को ही जालंधर में एक कंपटीशन में शामिल होने जाना था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें