अमृतसर में हुए भयानक हादसे की असली वजह सामने आ गई है। इस हादसे में 8 मासूम बच्चों की मौत हो गई जबकि कई बच्चों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
2 of 9
ASR Accident
- फोटो : अमर उजाला
अमृतसर के गांव महावा में हुए स्कूल बस हादसे का सबब गांव की नहर की वह पुली है जिसकी आजादी के बाद से आज तक मरम्मत नहीं करवाई गई। ग्रामीणों के अनुसार यह नहर डिफेंस नहर के रूप में भी जानी जाती है, लेकिन सेना के अंतर्गत आने के बावजूद उनकी ओर से भी आज तक इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
3 of 9
ASR Accident
- फोटो : अमर उजाला
लगभग साढ़े छह फुट चौड़ी इस तंग पुली पर से सारा दिन वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। पुली की रेलिंग भी पुरानी और जंग लगी है। इसके साथ पड़ता मोड़ भी खतरनाक और हादसों को निमंत्रण देता रहता है।
4 of 9
ASR Accident
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के अनुसार यहां पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। उनकी ओर से पुली की मरम्मत के लिए कई बार प्रशासन और अधिकारियों को लिखा गया लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
5 of 9
ASR Accident
हादसे में घायल बच्चों के अनुसार उन्हें यह तो पता नहीं चला कि हादसा कैसे हुआ। इतना जरूर है कि बस ड्राइवर निक्कू पुली से गुजरते समय फोन सुन रहा था।
विज्ञापन
6 of 9
ASR Accident
- फोटो : अमर उजाला
इसी दौरान ही बस बेकाबू होकर नहर में गिर गई। बस गिरते ही ड्राइवर ने जैसे तैसे खुद बस से बाहर आकर कुछ बच्चों को तो पानी से निकाला लेकिन ग्रामीणों के गुस्से को देखकर वह मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
7 of 9
ASR Accident
- फोटो : अमर उजाला
गांव के लोग घटना के लिए स्कूल बस की खस्ता हालत और और साथ में कोई हेल्पर न होने को भी जिम्मेदार ठहरा रहे थे। घायल बच्चों के परिजनों का कहना था कि बस को हमेशा ही बच्चों की क्षमता से ज्यादा भरा जाता है।
8 of 9
ASR Accident
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कई बार बस में हेल्पर रखने की मांग की है लेकिन स्कूल प्रशासन और बस मालिक ने कभी इस तरफ ध्यान नहीं दिया। स्कूल के प्रिंसिपल परमजीत कुमार से संपर्क नहीं हो सका है।
पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल ने अमृतसर में हुए हादसे में सात स्कूली बच्चों की मौत पर दुख जताया है। बादल ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी घायलों को मुफ्त इलाज सुविधा दी जाए और पीड़ितों के परिजनों को हरसंभव सहायता मुहैया कराई जाए। डिप्टी सीएम सुखबीर बादल और कैबिनेट मंत्री बिक्रम मजीठिया ने भी हादसे में शोक जताया है।