फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ ही पहले क्यों आए फ्रांस्वा ओलांद, यहां मोदी से क्या बोले?

Wed, 27 Jan 2016 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने सबसे पहले चंडीगढ़ ही क्यों देखना चाहा और यहां पीएम मोदी से क्या बोले? देखिए ये रिपोर्ट।
विज्ञापन

चंडीगढ़ ही पहले क्यों आए फ्रांस्वा ओलांद, यहां मोदी से क्या बोले?

2 of 6
दरअसल, फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद फ्रांसिसी आर्किटेक्ट ली कार्बूजियर का बसाया शहर देखने आए थे। ली कार्बूजियर के बारे में उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति भवन में रखी एक पुस्तक में पड़ा था। जिसे पढ़ने के बाद उन्हें चंडीगढ़ देखने की ललक लगी।
विज्ञापन

चंडीगढ़ ही पहले क्यों आए फ्रांस्वा ओलांद, यहां मोदी से क्या बोले?

3 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद का ऐतिहासिक मिलन रॉक गार्डन में हुआ। यहां मोदी ने फ्रांस के प्रेजिडेंट को रॉक गार्डन दिखाया, जिसकी ओलांद ने प्रशंसा करते हुए कहा, वाह! बहुत खूब।

चंडीगढ़ ही पहले क्यों आए फ्रांस्वा ओलांद, यहां मोदी से क्या बोले?

4 of 6
इससे पहले चंडीगढ़ पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति ओलांद का विमान दोपहर करीब 1 बजे चंडीगढ़ एयरफोर्स एयरपोर्ट पर उतरा। यहां पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी, सांसद किरण खेर, प्रशासक के सलाहकार विजय कुमार देव, चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर, मेयर अरुण सूद और गृह सचिव अनुराग अग्रवाल ने राष्ट्रपति ओलांद को एयरपोर्ट पर रिसीव किया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ ही पहले क्यों आए फ्रांस्वा ओलांद, यहां मोदी से क्या बोले?

5 of 6
50 साल बाद फ्रांस के कोई राष्ट्रपति चंडीगढ़ पहुंचे हैं। राष्ट्रपति ओलांद के साथ राष्ट्रपति ओलांद के साथ फ्रांस के छह मंत्री, 25 बड़ी कंपनियों केसीईओ और एक प्रतिनिधिमंडल भी साथ्‍ा आया। राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सीधा होटल ताज में पहुंचे। ताज में ढोल बजाकर उनका स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ ही पहले क्यों आए फ्रांस्वा ओलांद, यहां मोदी से क्या बोले?

6 of 6
फ्रांसीसी राष्ट्रपति होटल ताज से करीब 2 बजे रॉक गार्डन के लिए निकले। उसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट से सीधा रॉक गार्डन में पहुंचे। यहां 15 मिनट तक दोनों साथ रहे। ली कार्बूजिए की क्रिएशन कैपिटल कांप्लेक्स राष्ट्रपति ओलांद अकेले देखने पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें