2000 रुपये के नए नोट का रंग उतरने की शिकायतों के बीच एक सरदार जी ने इसका रियलिटी टेस्ट किया। देखिए इसका वीडियो।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
2000 के नए नोट का रियलिटी टेस्ट, रंग उतरा
ये वीडियो आम आदमी पार्टी ने यूट्यूब पर अपलोड किया है, जिसे अभी तक 28 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसमें 2000 के नोट का रंग उतरते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 7
2000 के नए नोट का रियलिटी टेस्ट, रंग उतरा
इस वीडियो को स्थानीय निवासी रविंदर सिंह ने बनाया है। इसमें जो नोट दिखाई दे रहा है, वह 6डीएन 263847 नंबर का है। यह बिल्कुल असली नोट है और इसके सभी सिक्योरिटी फीचर चैक कर लिए गए हैं।
4 of 7
2000 के नए नोट का रियलिटी टेस्ट, रंग उतरा
इस रियलिटी टेस्ट के बारे में रविंदर सिंह ने बताया कि टेस्ट करने के लिए उन्होंने टॉवल को थोड़ा गीला करके नोट पर रगड़ा तो उसका रंग उतरने लगा। इससे जाहिर होता है कि नोट की क्वालिटी बेहद बेकार है।
विज्ञापन
5 of 7
2000 के नए नोट का रियलिटी टेस्ट, रंग उतरा
रविंदर सिंह ने दावा किया है कि नए नोट जारी तो कर दिए गए, लेकिन उनकी प्रिंटिंग बहुत घटिया है। ऐसे में लोगों से अपील है कि वे नए नोट को लेकर बहक न जाएं। अमर उजाला इस दावे की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
6 of 7
2000 के नोट को पानी से धो डाला
- फोटो : Youtube
गौरतलब है कि इससे पहले एक आदमी ने ऐसा ही ण्क एक्स्पेरिमेंट करते हुए दो हज़ार के नोट को पानी से धोकर देखा। यूट्यूब(Youtube) पर इसका वीडियो डाला गया है, जिसमें 2000 रुपये के नोट को पानी से धोते हुए दिखाया गया है।
नोट को पानी से धोने के पीछे का एक कारण बताया गया कि सोशल मीडिया पर नोट का गुलाबी रंग पानी में छूटने की अफवाह थी, लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद ये सोच बदलती नजर आती है।