फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में रहकर चौटाला ने पास की 12वीं, पर कैसे, रिजल्ट तो जारी नहीं हुआ

Mon, 22 May 2017 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
op chautala - फोटो : अमर उजाला
देश के एक पूर्व मुख्यमंत्री ने तिहाड़ जेल में रहते हुए फर्स्ट डिविजन से 12वीं पास की, लेकिन इस बात की असलियत तो कुछ और ही निकल कर सामने आई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
op chautala - फोटो : अमर उजाला
बात हो रही है हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला (82) की। उनका परिवार बेशक उनके 12वीं कक्षा पास कर ग्रेजुएशन की तैयारी की बात कर रहा हो, लेकिन असल में चौटाला ने अभी तक दसवीं की परीक्षा भी पास नहीं की है। जिस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन लर्निंग स्कूल (एनओआईएस) से 12वीं पास करने का दम भरा जा रहा है, वहां अभी तक रिजल्ट (31 मई तक जारी होने की संभावना) जारी ही नहीं हुआ है।
विज्ञापन

3 of 6
op chautala
खास बात यह है कि इसी बोर्ड से उन्होंने दसवीं कक्षा की परीक्षा पांच पेपरों के साथ दी है, जिसका परिणाम जून के पहले हफ्ते में जारी होना है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन लर्निंग स्कूलिंग (एनओआईएस) के सूत्रों के मुताबिक, ओमप्रकाश चौटाला ने दसवीं परीक्षा का आवेदन पत्र भरा था। इसके तहत उन्होंने 6 से 24 अप्रैल के बीच सोशल साइंस, साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिंदी, बिजनेस स्ट्डीज समेत पांच पेपर दिए हैं।

4 of 6
op chautala
चौटाला की दसवीं परीक्षा से जुड़े दस्तावेज अमर उजाला के पास उपलब्ध हैं। इन दस्तावेजों में चौटाला ने जे 27116162040 नंबर के साथ दसवीं परीक्षा के लिए इंनरोलमेंट किया है, जिसमें ओमप्रकाश चौटाला सपुत्र स्वर्गीय देवीलाल लिखा हुआ है। इन दस्तावेजों के मुताबिक, इसमें ओमप्रकाश चौटाला की जन्मतिथि एक जनवरी 1935 लिखी है।
विज्ञापन

5 of 6
op chautala
इसके अलावा उनके द्वारा दिए पांच पेपर के एक-एक कोड नंबर भी है, 201 (हिंदी), 212(साइंस एंड टेक्नोलॉजी), 213(सोशल साइंस),223(इंडियन कल्चर व हेरिटेज) व 215(बिजनेस स्ट्डीज) है। एनओआईएस सूत्रों के मुताबिक, इस बोर्ड में दसवीं परीक्षा के लिए कोड नंबर 20 से शुरू होता है, जबकि 12वीं कक्षा के लिए 30 से शुरुआत होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
op chautala
इन दस्तावेज में साफ लिखा है कि उन्होंने तिहाड़ स्ट्डी सेंटर, सेंट्रल जेल नंबर दो, तिहाड़ जेल, नई दिल्ली 110064 (फोन नंबर 28522250) का पता दिया था। चौटाला की लिखित परीक्षा सेंटर नंबर 17758 में आयोजित हुई है, जोकि तिहाड़ स्ट्डी सेंटर, सेंट्रल जेल नंबर सात, तिहाड़ में स्थापित था। बता दें कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री 3206 जेबीटी शिक्षक घोटाले के तहत दस सालों की सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें