फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू और नवजोत की लव स्टोरी, आपके दिल को गुदगुदाएगी

Mon, 13 Feb 2017 01:57 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
‍नवजोत सिद्धू की लव स्टोरी
नवजोत सिद्धू एक बार फिर लाइमलाइट में हैं। पंजाब में उनके और उनकी पत्नी के किस्से आम हैं। इस मौके पर हम आपको उनकी रोमांटिक स्टोरी सुनाने जा रहें है जो इतनी क्यूट है कि आपका दिल महक उठेगा।
विज्ञापन

2 of 11
नवजोत सिद्धू की लव स्टोरी
पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के मुताबिक उन्हें उन दिनों नवजोत कौर से पहली नजर में ही प्यार हो गया था मगर उन्हें मनाने में उन्हें काफी वक्त लगा।
विज्ञापन

3 of 11
नवजोत सिद्धू की लव स्टोरी
सिद्धू ने बताया कि वो जहां से रोज निकलती थीं वहां एक चिकेन की दुकान थी। वो रोज वहां चिकेन खाते थे और उनका इंतजार करते रहते थे।

4 of 11
नवजोत सिद्धू की लव स्टोरी
कौर सिद्धू जैसे ही वहां से अपनी एक सहेली के साथ निकलती थीं वो उनके पीछे-पीछे चलने लगते थे। पीछे से सिद्धू उन्हें कहते थे हां कर दो, हां कर दो।
विज्ञापन

5 of 11
नवजोत सिद्धू की लव स्टोरी
मगर वो ना, ना कहते हुए आगे निकल जाती थीं। ये सिलसिला काफी दिनों तक चलता रहा मगर आखिरकार नवजोत कौर ने सिद्धू को हां कर दी।
विज्ञापन

6 of 11
नवजोत सिद्धू की लव स्टोरी
नवजोत कौर ने बिंदास अंदाज में सिद्धू के बारे में बताया कि इन्हें मुझे पटाने में ज्यादा समय लग गया। नवजोत कौर ने कहा कि जब मैं पट गई और शादी की बारी आई तो सिद्धू कहने लगे कि पहले जन्मपत्री दिखाउंगा। फिर शादी करूंगा।
विज्ञापन

7 of 11
नवजोत सिद्धू की लव स्टोरी
कौर सिद्धू ने हंसते हुए कहा कि मैंने भी ठान लिया था कि अब देर नहीं करनी और शादी करनी है। फिर हमने शादी कर ली। इसके बाद सिद्धू ने मेरी जन्मपत्री दिखाई और हमारे 36 गुण मिले।

8 of 11
नवजोत सिद्धू और उनके परिवार की अनदेखी तस्वीरें
ये सभी बातें पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी ने टेलीविजन पर एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। नवजोत सिद्धू ने बताया कि घर में जब उनकी पत्नी को कुछ खरीदना होता है तो ये मुझे शेरू, शेरू के नाम से पुकारती हैं। जब मुझे ये इस नाम से बुलाती हैं तो मैं समझ जाता हूं कि अब बस जेब खाली ही होने वाली है। 

9 of 11
नवजोत सिंह सिद्धू
जब वो (नवजोत कौर) जरा सा गुस्सा होती हैं तो मुझे शेरी, शेरी कहकर बुलाती हैं और जब वो ज्यादा गुस्से में होती हैं तो कहती हैं, तु की करदा है यहां, ये मेरा घर है। पूर्व क्रिकेटर सिद्धू ने बताया कि उन्हें उनकी पत्नी के हाथों का खाना सिर्फ एक बार ही मिला। उन्होंने रायता में बैंगन डाल कर बनाया था साथ में भिन्डी भी बनाई थी। 

10 of 11
नवजोत सिंह सिद्धू
जब रायता देखा तो सोचा कि ये कैसा रायता है जिसमें भिन्डी डली हुई है वो भी इतनी बड़ी। इसके बाद जब मैंने भिन्डी खाई और उसे जैसे ही खींचा वो नीचे तक आ गई और छोड़ते ही गुलेल की तरह से मुंह पर ठांय से लगी। 
विज्ञापन

11 of 11
नवजोत सिंह सिद्धू
इसके बाद जब मेरी पत्नी ने पूछा कि खाना कैसा बना है तो मैंने कहा था- बहुत अच्छा। ये पहली और आखिरी बार था जब उन्होंने मेरे लिए खाना बनाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें