फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की करारी हार पर प्रशंसकों में छाई मायूसी, कुछ यूं दी प्रतिक्रिया

Mon, 19 Jun 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
India Vs Pakistan Cricket Match
चैंपियंस ट्रॉफी के महा मुकाबले में भारत की जीत की आस लगाए शहर के क्रिकेट प्रेमियाें का उस समय गहरा धक्का लगा जब भारत की बल्लेबाजी ताश के पत्ताें की तरह धराशाही हो गई। इस मुकाबले में जीत की आस लगाए शहरवासियाें के लिए रविवार की शाम मायूसी भरी रही। पाकिस्तानी टीम भारत को 181 से हराकर चैंपियंस ट्राफी को जीतने में कामयाब रही।
विज्ञापन

2 of 6
India Vs Pakistan Cricket Match
इस महा मुकाबले के लिए शहर में कई दोपहर से कई तरह की तैयारियां की गई थी। क्रिकेट प्रशंसकाें के इस मैच को लेकर विभिन्न जगहाें पर बड़ी-बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। ट्राइसिटी के होटल से लेकर क्लब और मार्केट में क्रिकेट प्रेमियाें के लिए खास तौर इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

3 of 6
India Vs Pakistan Cricket Match
वहीं होटलाें में भारत-पाकिस्तान क्रिकेट स्पेशल मेन्यू को तैयार किया गया था। इसके लिए क्रिकेट प्रशंसकों को बिल में कई तरह से छूट भी दी गई थी।

4 of 6
India Vs Pakistan Cricket Match
हार के बाद कई लोग भारत को दुखी ना होने के संदेश दे रहे हैं तो कुछ पाकिस्तान को बधाई दे रहे हैं। कई हैं जो हार्दिक पांड्या के शानदार अर्धशतक और उनके आउट होने की बात कर रहे हैं।
 
विज्ञापन

5 of 6
India Vs Pakistan Cricket Match
गिरते विकेट देख प्रशंसक हुए निराश : 
पहले खेलते हुए जब पाकिस्तान ने 338 का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया था। इसके बावजूद क्रिकेट प्रशंसकाें को जीत की उम्मीद थी। जैसे ही भारत की पारी शुरू हुई, रोहित शर्मा के जल्द ही आउट होने के बाद एक के बाद एक विकेट गिरने लगे। एक तरफ जैसे जैसे विकेट गिर रहे थे तो दूसरी और क्रिकेट प्रशंसकाें से चेहराें पर मायूसी छा गई और जहां स्क्रीन लगी थी एक के बाद एक लोग वहां से निकलते गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : ICC
फखर जमान ने रखी थी जीत की नींव 
मैच की शुरुआत में भी पाकिस्तान के ओपन फखर जमान को बूमरा ने विकेट के पीछे आउट करार दिया, लेकिन अंपयार ने उसे नो बॉल दिया। इस तरह मिले जीवनदान को फखर ने ताबड़तोड़ शतक में तबदील कर पाकिस्तान को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें