नोटबंदी के एक साल पूरे के बाद 500, 2000 और 200 रुपये के नए नोटों को अब एक नई जानकारी सामने आई है, जान लीजिए वरना पछताएंगे आप।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
money
दरअसल, आपकी जेब में रखे तीनों प्रकार के नए नोट पल भर में कागज का टुकड़ा बन जाएंगे। एक गलती आपके नोट को अवैध बना सकती है और बैंक उसे स्वीकार ही नहीं करेगा। ये निर्देश आरबीआई की ओर से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
money
चंडीगढ़ से एक बैंक अधिकारी ने बताया कि अगर नोट पर कुछ लिखा मिला तो बैंक उन्हें स्वीकार नहीं करेगा। गाइडलाइन के मुताबिक, नोट पर धार्मिक या राजनीतिक नारे या व्यावसायिक प्रयोजन वाले आपत्तिजनक शब्द लिखते हैं तो नोट अवैध माना जाएगा।
4 of 6
500 का नया नोट
क्लीन नोट पॉलिसी के तहत आरबीआई ने किसी भी शख्स को नोट पर कुछ भी न लिखने की हिदायत दी है। नोटबंदी के तुरंत बाद यह गाइडलाइन जारी कर दी गई थी और बैंकों को इसका सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
500 का नोट
- फोटो : अमर उजाला
अधिकारी ने बताया कि गाइडलाइन के मुताबिक, पेन, स्याही या स्कैच से लिखने की अनुमति नहीं है। किसी स्थिति में बैंक ऐसे नोट स्वीकार कर भी ले, लेकिन अगर नोट पर धार्मिक, राजनीतिक स्लोगन, आपत्तिजनक शब्द आदि लिखा हो तो नोट रिफंड नियमावली-2009 के तहत वह नोट अवैध होगा।
बैंक स्टेपलर किए नोट भी नहीं लेगा। वहीं अगर कुछ भी लिखना ज्यादा ही जरूरी है तो पेंसिल का इस्तेमाल कर सकते हैं, वो भी कार्बन पेंसिल का। इसके अलावा लोगों से अपील की गई है कि वे नोट को तोड़ें मरोड़ें नहीं। हां, अगर किसी वजह से नोट फट जाए तो उसे बैंक में जमा करा सकते हैं।