फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैनसमवेयर वायरस ने देश में मचाई खलबली, ये तरीके अपनाएं पर्सनल डाटा बचाएं

Wed, 17 May 2017 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
साइबर अटैक - फोटो : फाइल फोटो
रैनसमवेयर वायरस ने देश में खलबली मचा रखी है। कंप्यूटर्स साइबर अटैक की चपेट में हैं, ऐसे में लोग इन तरीकों को अपनाकर पर्सनल डाटा बचा सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
साइबर अटैक - फोटो : demo pics
रैनसमवेयर वायरस का खौफ चंडीगढ़ में भी दिखा। आईटी कंपनियों, बैंकों के साथ ही बड़े संस्थानों में इस वायरस की चर्चा रही। सोशल मीडिया में आए तरह तरह के मैसेज ने इस डर को और बढ़ाया। लोग बैंकों में फोन लगाकर पूछते रहे कि क्या मंगलवार को बैंक और एटीएम बंद रहेंगे। हालांकि बैंक अफसरों ने साफ किया कि वायरस से काम काज पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। रोजाना की तरह बैंकों और एटीएम में काम होगा।
विज्ञापन

3 of 11
साइबर अटैक
जिप फाइल न खोलें
चंडीगढ़ में बैंकों और बड़े संस्थानों में पहले ही इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दे दिए गए थे कि कोई भी मेल पर जिप फाइल फोल्डर को न खोले। आईटी एक्सपर्ट मनीष जोहर के अनुसार यह वायरस एक मेल के माध्यम से भेजा जाता है। यह जिप फोल्डर में होता है।

 

4 of 11
साइबर अटैक
जैसे ही सिस्टम में फाइल को क्लिक किया जाता है तो यह कंप्यूटर का सारा मैटेरियल डिक्रिप्ट कर देता है। इससे जो भी कंप्यूटर पर लिखा होता है उसको कोई पढ़ नहीं सकता है और वह खत्म हो जाता है। इससे फाइलों का पता तक नहीं चलता है। मनीष जोहर के अनुसार इससे फाइलों का एक्सटेंशन चेंज हो जाता है।
विज्ञापन

5 of 11
साइबर अटैक
आईटी एक्सपर्ट ध्रुव पांडे ने कहा कि उनके यूके का एक क्लाइंट हेल्थ केयर सेंटर चलाता है। उसके सिस्टम में यह वायरस आ गया और उसके पांच कंप्यूटर तबाह हो गए। यह वायरस तभी आता है, जबकि कोई कंप्यूटर में मेल को ध्यान से नहीं देखता। उन्होंने बताया कि जो भी मेल आएं तो चाहे किसी की हो, जिप फाइल को क्लिक नहीं करना है। उन्होंने कहा कि इस वायरस का खतरा पुराने सिस्टम में ज्यादा है।

 
विज्ञापन

6 of 11
साइबर अटैक
सभी पासवर्ड फटाफट चेंज करें
चाहे किसी प्रकार की हैकिंग हो या साइबर अटैक हो। ऐसी स्थिति में सबसे पहले अपने सभी प्रकार के पासवर्ड को चेंज कर दें। जैसे- कंप्यूटर का पासवर्ड, बैंकिंग पासवर्ड, फाइल/फोल्डर का पासवर्ड। साथ ही नया पासवर्ड बड़ा यानी ज्यादा कैरेक्टर वाला रखें। दुनिया के 50 परसेंट इंटरनेट यूजर्स कमजोर पासवर्ड रखते हैं।
विज्ञापन

7 of 11
साइबर अटैक
बिना HTTPS वाली वेबसाइट को ना खोलें
आमतौर पर किसी अधिकतर वे वेबसाइट सिक्योर होती हैं जिनके यूआरएल की शुरुआत  “https” से होती है। इसके साथ ही आपको सिक्योर का सिंबल भी दिखता है। इसलिए किसी भी वेबसाइट पर आप वीजिट कर रहे हैं तो https का जरूर ख्याल रखें

8 of 11
साइबर अटैक - फोटो : demo pic
टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन यूज करें
आजकल फेसबुक, ट्विटर, जीमेल सभी टू फैक्टर ऑथेंटिकेशन की सुविधा दे रहे हैं। इस आप यूज करें, ताकि जब भी आपका अकाउंट एक्सेस हो तो आपके पास नोटिफिकेशन आए और ओटीपी आए।

9 of 11
साइबर अटैक
डेबिट/क्रेडिट कार्ड में खरीदारी की लिमिट रखें
कई बैंक इसकी सुविधा दे रहे हैं कि आप अपने डेबिट/क्रेडिट कार्ड पर खरीदारी की लिमिट फिक्स करें। साथ ही अपने मोबाइल को बैंक अकाउंट से हर हाल में अटैच कराएं। ताकि ट्रांजेक्शन की नोटिफिकेशन आपको मिल जाए।

10 of 11
साइबर अटैक
एंटी वायरस से स्कैन करें
ऐसी स्थिति में सबसे पहले अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में एंटी वायरस को रन कराएं, ताकि कोई वायरस होगा भी तो उसे फिक्स किया जा सकेगा। एक बात का जरूर ख्याल रखें कि आपका एंटी वायरस सॉफ्टवेयर अपडेट होना चाहिए।
विज्ञापन

11 of 11
साइबर अटैक
किसी भी मेल को झट से ना खोलें
जैसा कि बताया जा रहा है कि यह साइबर अटैक ई-मेल के जरिए वायरस भेजकर हुआ है। इसलिए किसी भी ई-मेल को फटाफट ना खोलें। यदि ई-मेल में कोई अटैचमेंट हो तो उसे भी ना खोलें और ई-मेल में आए लिंक को भी ओपन करने से बचें। उल्टे-सीधे मेल से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें