टीम इंडिया की बल्लेबाजी लगातार फलॉप होने पर युवराज सिंह के शामिल होने की अटकलें थीं, लेकिन युवी खुद फ्लॉप हो रहे हैं। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
देखिए, युवी फिर फ्लॉप, कैसे आएंगे टीम इंडिया में
2 of 6
रणजी ट्राफी ग्रुप बी में मोहाली में अपने होम ग्राउंड पर पंजाब की तरफ से खेलते हुए युवराज सिंह पहली पारी में मात्र 4 रन ही बना सके।
विज्ञापन
देखिए, युवी फिर फ्लॉप, कैसे आएंगे टीम इंडिया में
3 of 6
बाकी खिलाड़ी कुछ खास प्रदर्शन कर सके। आखिरकार, डूबती नैया को मनप्रीत गोनी और संदीप शर्मा ने सहारा दिया, जिससे टीम की थोड़ी लाज बच सकी। फिर भी पंजाब की टीम 167 के स्कोर पर ही सिमट गई।
देखिए, युवी फिर फ्लॉप, कैसे आएंगे टीम इंडिया में
4 of 6
पंजाब ने एक समय 73 के स्कोर पर नौ विकेट तक गंवा दिए थे। मनप्रीत गोनी ने सबसे अधिक 51 रनाें की पारी खेली। इसमें 6 चौके शामिल रहे। वहीं, संदीप शर्मा ने चार चौकों की मदद से 35 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
देखिए, युवी फिर फ्लॉप, कैसे आएंगे टीम इंडिया में
5 of 6
स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह (04) का बल्ला भी नहीं चला। वहीं, कप्तान मनदीप सिंह को खाता खोले बिना ही आउट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। इन हालतों में मनप्रीत गोनी (51) और संदीप शर्मा (35) के बीच अंतिम विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी हुई, जिससे टीम का स्कोर डेढ़ सौ के पार पहुंच सका।
पहले दिन का खेल खत्म होने तक ओडिशा ने 54 के स्कोर पर एक विकेट गंवा दिया था। पंजाब के लिए संदीप शर्मा ने परेश पटेल (27) को बोल्ड कर टीम को पहली सफलता दिलाई। अब दूसरी पारी में पंजाब को युवराज से लंबी पारी की आस है।