फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का अनसुना किस्सा, इस शख्स से बताया था जान को खतरा

Sun, 04 Jun 2017 09:16 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
रणदीप सुरजेवाला, कांग्रेस प्रवक्ता - फोटो : ‌file photo
कांग्रेस के सबसे दिग्गज नेता रणदीप सुरजेवाला का ऐसा किस्सा पहली बार आप सुनेंगे। ये किस्सा एक बदमाश कंपनी से शुरु होता है। 
 
विज्ञापन

2 of 8
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : AmarUjala
3 जून 1967 को जन्मे रणदीप सिंह सुरजेवाला 50 साल के हो चुके हैं, लेकिन इन पचास सालों में सुरजेवाला की सुबह आज जैसी नहीं रही। एक बदमाश कंपनी का साया सुरजेवाला के पीछे पड़ा था। सुरजेवाला हरियाणा के कैथल से कांग्रेस के विधायक हैं। इनके पिता का नाम शमशेर सिंह सुरजेवाला तो माता का नाम विद्या है, तीन बड़ी बहनें मधु दलाल, पूनम चौधरी और नीरू हैं।
विज्ञापन

3 of 8
Vardah - फोटो : ANI
रणदीप की प्रारंभिक शिक्षा नरवाना के आदर्श बाल मंदिर व आर्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुई। 1985 में डीएवी स्कूल से बीकॉम करने के बाद 1988 में पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से एलएलबी की और फिर यहीं से राजनीति विज्ञान में एमए की।

4 of 8
randeep surjewala - फोटो : ani
इनके पिता शमशेर सिंह सुरजेवाला 1967, 1977, 1982, 1991 और 2005 में हरियाणा विधानसभा के, जबकि 1993 में संसद सदस्य रहे। इन्होंने 6 बार हरियाणा विधानसभा के लिए चुनाव लड़े- 1993 उप चुनाव, 1996, 2000, 2005, 2009 व 2014 में। 1996 और 2005 चुनावों में उन्होंने ओम प्रकाश चौटाला को हराया, जो तत्कालीन मुख्यमंत्री थे। 
विज्ञापन

5 of 8
सुरजेवाला - फोटो : amar ujala
मार्च 2005 में रणदीप को यातायात व नागरिक उड्डयन, जन निर्माण विभाग (जलापूर्ति व सैनीटेशन) और संसदीय कार्यों के विभाग देते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इन्हें हरियाणा के सबसे कम उम्र के कैबिनेट मंत्री बनाया। लेकिन सुरजेवाला का राजनीति वाला सफर एक वजह से और चर्चाओं में रहा, वो वजह है बदमाश कंपनी का अंत।
विज्ञापन

6 of 8
geong
एक वक्त था, कैथल में शाम के 7 बजे के बाद शरीफ लोगों ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया था। फिर प्रशासन के साथ यहां के राजनेता रणदीप सुरजेवाला के तालमेल के चलते आतंक का दूसरा नाम बने नामी बदमाश सुरेंद्र ग्योंग गैंग की आपराधिक गतिविधियां बंद होने लगी तो दोनों में रंजिश बन गई।
विज्ञापन

7 of 8
geong
वैसे तो रणदीप सुरजेवाला और बदमाश कहे जा रहे सुरेंद्र की रंजिश बरसों पुरानी थी, लेकिन बात उस वक्त और बड़ी हो चली, जब गिरफ्तारी के बाद 23 मई 2016 को मकान की रिपेयर करवाने की दलील के साथ कुख्यात बदमाश सुरेंद्र ग्योंग को रोहतक के मंडल आयुक्त द्वारा पैरोल दे दी गई। लेकिन बाद में वो फरार हो गया
विज्ञापन

8 of 8
geong
इसके बाद कैथल के कांग्रेस विधायक रणदीप सुरजेवाला को भी सुरेंद्र ग्योंग ने जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके बाद सुरजेवाला पंजाब एंव हरियाणा हाईकोर्ट चले गए थे।  8 अप्रैल 2017 को एन्काउंटर में मारे गए सुरेंद्र ने 70 वर्षीय पिता ईश्वर सिंह को बता दिया था कि 'सुरजेवाला पुलिस के साथ मिलकर कोई मेरे खिलाफ साजिश रच रहा है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें