फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ना फेरे ना दहेज, सिर्फ 17 मिनट और 100 जोड़े बंध गए शादी के बंधन में

Sat, 10 Jun 2017 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
rampal
बिना फेरे, वरमाला और दहेज लिए मात्र 17 मिनट में 100 जोडे़ परिणय सूत्र में बंध गए। देश के विभिन्न राज्यों से युवक युवतियां शादी करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

2 of 9
Rampal - फोटो : Bureau
हरियाणा के रोहतक में रामपाल समर्थकों ने यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाणा के अलावा नेपाल, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और बिहार से भी युवा पहुंचे। इस दौरान प्रेम विवाह भी हुए। सभी जोड़ों ने रामायणी सुनकर सात जन्म तक साथ देने का वादा एक-दूसरे से किया।
विज्ञापन

3 of 9
rampal
हम दोनों ही भिलाई के रहने वाले हैं। मेरी पत्नी की उम्र 18 साल है। संत के अनुयायी होने के नाते रोहतक में सामूहिक विवाह के बारे में पता चला है।
- दुष्यंत व गायत्री, छत्तीसगढ़

4 of 9
rampal
हम दोनों एक ही राज्य से है, लेकिन जिला अलग-अलग है। मेरी पत्नी सायपुर से है। यह शादी बिना दहेज लिए की गई है। मैंने संकल्प लिया है कि दहेज के नाम से कभी कोई विवाद नहीं करूंगा।
- राजेश व राजबाई, मध्यप्रदेश
 
विज्ञापन

5 of 9
Rampal - फोटो : Bureau
मैं शिमला में खेतीबाड़ी का काम करता हूं। मेरी पत्नी सोलन से है और उम्र 22 साल है। संत रामपाल इस धरती पर साक्षात परमात्मा है। यह दिन हम दोनों के लिए बेहद खास रहेगा।
- अमित दास व पूजा दासी, हिमाचल प्रदेश
विज्ञापन

6 of 9
करौंथा कांड केस में रामपाल की कोर्ट में पेशी - फोटो : अमर उजाला
मैं बीए द्वितीय वर्ष में हूं और मेरी पत्नी एमए प्रथम वर्ष में हैं। हम साधारण शादी करना चाहते थे, इसलिए रोहतक में आए हैं। आज का दिन उनके लिए बहुत शुभ है। वे अपने जीवन की शुरूआत कर रहे हैं।
- नवरत्न व सुनीता, जयपुर
विज्ञापन

7 of 9
rampal
हम संत के अनुयायी है और एक-दूसरे से प्यार करते हैं। हम प्रेम विवाह कर रहे हैं। रोहतक से जापान जाने की तैयारी करेंगे। अभी दोनों ही पढ़ाई कर रहे हैं।
- नारायण व सरिता, नेपाल

8 of 9
rampal
मैं सुखपुरा चौक पर ही रहता हूं और 21 साल का हूं। अभी आईटीआई कर रहा हूं। मेरी पत्नी पानीपत से है। घर की स्थिति को देखते हुए शादी कर रहा हूं। मैंने बिना दहेज के शादी की है।
- प्रवीण व रीना, रोहतक
विज्ञापन

9 of 9
rampal
हम दोनों ही संत रामपाल के अनुयायी है। इस धार्मिक कार्यक्रम का हिस्सा बनते हुए प्रेम विवाह करने के लिए आए हैं। परिजनों ने भी सहमति दे दी है। मैं बिल्डर हूं और मेरी पत्नी ने बीकॉम की है।
- आदेश दास व निकिता, महाराष्ट्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें