कैथल शहर की नानकपुरी कालोनी में वेश्यावृत्ति का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने एक घर में तोड़फोड़ की और घर से निकलने का प्रयास कर रहीं दो युवतियों की भी जमकर पिटाई कर दी। लोगों का आरोप है कि दोनों युवतियां घर में वेश्यावृत्ति का अड्डा चला रही थीं।
विज्ञापन
PICS: मोहल्ले में सेक्स रैकेट, लोगों ने काटा बवाल
2 of 6
नानकपुरी कालोनी में आसपास से भारी संख्या में महिलाओं एवं लोगों ने एकत्रित होकर एक घर पर हमला बोल दिया और घर की खिड़की के शीशे तोड़ दिए। लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए कहा कि यहां एक महिला गलत काम कर रही है। इस कारण कॉलोनी में रहना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
PICS: मोहल्ले में सेक्स रैकेट, लोगों ने काटा बवाल
3 of 6
लोगों ने कहा कि उनके बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। इस बारे में वे कई बार पुलिस अधिकारियों से भी मिल चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। मौके पर पहुंचे थाना शहर से एसआई चरणजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच की तो मकान में कोई नहीं मिला।
PICS: मोहल्ले में सेक्स रैकेट, लोगों ने काटा बवाल
4 of 6
एक बार तो पुलिस ने सभी को शांत कर दिया और मौके से पुलिस कर्मचारी भी चले गए। लेकिन इसके कुछ ही देर बाद उस मकान के दूसरे दरवाजे से निकलीं दो युवतियों ने भागने का प्रयास किया, जिस पर महिलाओं ने उन्हें घर से कुछ दूरी पर ही घेर लिया। इसके बाद महिलाओं ने दोनों युवतियों की जमकर पिटाई की।
विज्ञापन
PICS: मोहल्ले में सेक्स रैकेट, लोगों ने काटा बवाल
5 of 6
महिलाओं ने दोनों युवतियों की जमकर पिटाई की। दोनों युवतियां किसी तरह वापस मकान में पहुंची और घर का दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद फिर से थाना शहर से पुलिस पहुंची तथा लोगों को शांत किया।
एक महिला रामप्यारी ने बताया कि विरोध जताने पर एक महिला ने उसके हाथ पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई है। इसी प्रकार से संतोष वर्मा, दीप शर्मा सहित अन्य ने कहा कि उनका यहां जीना दूभर हो गया है।